चित्रकूट से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलाशु चतुर्वेदी के घर काम करने वाली सुमन निषाद ने तीसरी मंजिल पर बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर ली गई है, जिसका लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है और पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट से कांग्रेस के पूर्व विधायक की नौकरानी के शव का पीएम डाक्टर टीम के पैनल के द्वारा किया गया। पीएम कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई है। पीएम के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया है। खुदकुशी के लिए प्रयुक्त पिस्टल पुलिस ने जब्त की है। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलाशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली सुधिया निषाद अपनी बेटी सुमन और बहू के साथ सुबह दस बजे काम करने आई। तीनोें ने झाडू-पोछा कर खाना बनाया। भोजन करने के उपरांत तीनों पूर्व विधायक के परिवार के साथ बैठी हुई थी। दोपहर तीन बजे सुमन मां से कही कि वह बाथरूम जा रही है। तीसरी मंजिल में जाकर सुमन ने बाथरूम में कनपटी पर गोली मार ली। सुमन को जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव को पीएम लिए जिला अस्पताल लाया गया। चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कालेज के डा. चन्द्रशेखर बाघमारे, अमरीष पूजन, डा. पूनम और चित्रकूट के डा. धर्मेन्द्र की मौजूदगी में शव का पीएम हुआ। इस दौरान एफएसएल टीम के द्वारा पीएम कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। पीएम के उपरांत शव मृतका के बड़े भाई विनोद निषाद और बड़े पिता होरीलाल निषाद के सुपुर्द कर दिया गया।
अभी नहीं हो पाया बयान
चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी घटना से जुड़े व्यक्तियों के बयान नहीं लिए जा सके हैं जल्द ही सभी के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतका सुमन की शादी कटनी में तय हो गई थी, उसकी शादी की व्यवस्था पूर्व विधायक के द्वारा की गई थी, वह पूर्व विधायक के घर में पारिवारिक सदस्य की हैसियत से काम करती थी। उसके घर के हर सामान की जानकारी थी। विवाह तय होेने के बाद मृतका सुमन अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी, इसे लेकर उसकी मां उसे डांटा करती थी। मृतका सुमन पांचवी तक पढ़ी थी, उसके पिता की मौत करंट लगने से हुई थी। थाना प्रभारी चित्रकूट ने बताया कि प्रारम्भिक जांच से यह प्रतीत हो रहा है कि मां के द्वारा डांट- फटकार लगाए जाने से नाराज होकर मृतका ने अपनी जान दी है, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
सिर के आरपार हो गई थी गोली, नहीं मिला खोखा
चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि शव का एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे में गोली सिर के अंदर नहीं मिली। पिस्टल से चली गोली दांई कनपटी को चीरती हुई बांई कनपटी से आरपार हो गई। जांच के दौरान कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला है, अंदेशा है कि कनपटी से आरपार होने के बाद खोखे का अगला हिस्सा दीवार से टकरा कार बाथरूम के टायलेट में गिर गया होगा। फोरेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल से खून से सनी मिटटी जब्त की गई है। खुदकुशी में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त किया गया है। पिस्टल का लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम पर है। पीएम के दौरान गोली लगने की जगह की चमड़ी जब्त की गई है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।