चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाबूपुर में जलभराव की समस्या दूर की गई। प्रशासन ने पुल-रपटों से दूरी, जलभराव में सेल्फी रोकने और सुरक्षित रहने की अपील की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट में लगातार वर्षा के बाद बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर में अब कमी दर्ज की जा रही है। आरोग्यधाम क्षेत्र में मंदाकिनी नदी का वर्तमान जलस्तर 136.46 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 139.60 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में जलस्तर का रुझान घटने की ओर है, जिससे बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर में कमी आने से नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव और बाढ़ की स्थिति में भी धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। प्रशासन द्वारा स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई गई
इसी प्रकार सोहावल विकासखंड की ग्राम पंचायत बाबूपुर में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच रामकेश अहिरवार एवं सचिव द्वारा मौके की स्थिति का निरीक्षण कर जल निकासी की समस्या का निराकरण कराया गया। गांव में गंदे पानी के जमा होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की गई। इससे जलभराव की समस्या दूर होने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। पंचायत द्वारा साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों को वर्षा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने तथा ग्रामीणों को असुविधा से बचाने के निर्देश दिए गए हैं।
कराई गई पानी निकासी, तोड़े गए चबूतरे
बाबूपुर जनपद पंचायत मुख्यालय की ग्राम पंचायत है, यहां हॉस्पिटल के सामने दिनेश पांडेय के घर से मनोज पांडेय के घर तक नाली नहीं बनाए जाने से बरसात का गंदा पानी भारी मात्रा में जल जमाव हो गया था। रुका हुआ पानी मकानों की नींव में रिसकर पहुंच रहा था। मच्छर और जलजनित बीमारियों का खतरा भी हो रहा था। सरपंच और सचिव मनसुख रवि ने जेसीबी के माध्यम से पानी की निकासी कराई। इस दौरान सड़क मार्ग पर अतिक्रमण किए गए चार चबूतरे भी सहमति से तोड़े गये। उप यंत्री बीके मिश्रा ने अब इस मोहल्ले पर सीमेंट कंक्रीट सड़क और नाली का एस्टीमेट भी प्रस्तुत कर दिया है। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत द्वारा कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कर दिया जाएगा। स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने सीएम हेल्प लाइन और सीईओ जनपद पंचायत प्रतिपाल बागरी को आज ही शिकायत की थी। सीईओ जनपद ने तत्काल ग्राम पंचायत को पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। मोहल्ले वासियों ने शिकायत का निराकरण समस्या का समाधान मिल जाने से संतोष व्यक्त किया है।
बारिश में पुल-रपटों से दूर रहें, जलभराव में सेल्फी लेने पर भी रोक
जिले में बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत ने सभी ग्राम पंचायतों को आमजन की सुरक्षा के लिए व्यापक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने रविवार को आदेश जारी कर सरपंच- सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों सहित पंचायती अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी जारी करने, डुग्गी पिटवाने और मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुल और रपटों पर पानी होने की स्थिति में उन्हें पार न करें। सड़क पर पानी भरा होने पर जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने से भी बचने की अपील की गई है। बारिश के दौरान नदी, रपटों और जलभराव वाले स्थानों पर नहाने अथवा अनावश्यक रूप से जाने से लोगों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखने तथा पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की चेतावनी दी गई है। बिजली के तारों और विद्युत उपकरणों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है। पंचायतों को जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और घरों में पानी प्रवेश न करे, इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
कच्चे मकानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं
जिला पंचायत ने संवेदनशील क्षेत्रों में आश्रय स्थल तैयार करने और जरूरत पड़ने पर कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। लोगों से केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, साथ ही सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखने तथा पुल-पुलियों और रपटों को जरूरत पड़ने पर खंभे या जाली लगाकर बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
रीवा में जनवरी से जुलाई के बीच 250 से अधिक साइबर ठगी के मामले पुलिस तक पहुंचे। जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपए ठगे। वर्क फ्रॉम होम, फर्जी क्रेडिट मैसेज और एपीके फाइल प्रमुख माध्यम बने।
सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।
पन्ना के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में औषधीय महत्व वाला केवकंद पौधा मिला है। विशेषज्ञ ने इसकी पहचान की। प्राकृतिक जंगलों में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वनौषधीय संपदा को दर्शाती है।
सतना में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो युवकों से 39 और सप्लायर से 22 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।
जसो थाना पुलिस ने अर्जुनखोह जंगल में युवक की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदनामी और कथित अवैध संबंधों के विवाद में हत्या सामने आई।
चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाबूपुर में जलभराव की समस्या दूर की गई। प्रशासन ने पुल-रपटों से दूरी, जलभराव में सेल्फी रोकने और सुरक्षित रहने की अपील की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह