जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया है कि जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजेपी एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें उसने विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ने की बात कबूली थी। गंभीर आरोप होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
इस गंभीर मामले को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर भी निशु आजाद के साथ थाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक लंबी वार्ता चली। बैठक में यह तय किया गया कि आरोपी स्वतंत्र के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की सख्त धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस संजय कुमार का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराएगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं और हत्या की कोशिश (307) का मामला दर्ज करने पर भी विचार किया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को स्पष्ट रूप से 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
पीड़ित एक्टिविस्ट निशु आजाद ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि घटना के बाद से आरोपी के समर्थक लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इन धमकियों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज करा दी है। निशु ने बताया कि इस मानसिक प्रताड़ना ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला और उन्हें हफ्तों तक स्कूल जाना बंद करना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पुलिस जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करेगी ताकि उन्हें और अधिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।
CJP सह-संयोजक सौरव दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं, निशु आजाद के वकील और कांग्रेस लॉ डिपार्टमेंट के ऋषभ रंजन ने बताया कि एडिशनल डीसीपी मंजीत शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग रखी गई, जिसे पुलिस ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही, ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियां देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची भी पुलिस को सौंप दी गई है।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह