मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के आष्टा में 185 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में विकास कार्यों का लोकार्पण किर्या।लाड़ली बहनों का राशि दी।
आष्टा (सीहोर)। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सीहोर जिले के आष्टा पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक भव्य रोड शो और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। रोड शो के दौरान कन्नौज रोड मंडी गेट से लेकर सांदीपनी विद्यालय तक जनसैलाब उमड़ पड़ा और जगह-जगह फूल-मालाओं से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने आष्टा प्रवास के दौरान कुल 184 करोड़ 92 लाख रुपये के विकास कार्यों का उपहार दिया।
लोकार्पण: करीब 115 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें एसडीएम कार्यालय, उप तहसील कार्यालय (सिद्धिकगंज), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (मेहतवाड़ा), पार्वती और नेवज नदी पर घाट व पुलिया निर्माण सहित कई प्रमुख भवन शामिल हैं।
भूमिपूजन: क्षेत्र के भविष्य के लिए 69 करोड़ 60 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें नए पुलिस आवास, छात्रावास, थाना भवन और आरसीसी नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
महिला शक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,836 करोड़ रुपये की मासिक किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा, "तुम्हारा भैया मोहन हमेशा तुम्हारे साथ है। सुख हो या दुख, मध्य प्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।" सीएम ने जानकारी दी कि अब तक इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को लगभग 55 हजार करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय हस्तांतरण है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन योजनाओं को लेकर भ्रामक प्रचार करता रहा है, लेकिन हमारी सरकार ने इसे निरंतर जारी रखकर अपना संकल्प पूरा किया है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विधायक द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने आष्टा क्षेत्र के विकास के लिए शामिल सभी मांगों को तत्काल स्वीकृति प्रदान की।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सांदीपनी विद्यालय भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक साधारण शिक्षक की तरह क्लासरूम में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह