मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटलों और अन्य बड़ी विकास परियोजनाओं में निवेश से न केवल पर्यटन उद्योग को नया बल मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय जनता के लिए रोजगार के नए और बेहतर अवसर पैदा हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले भव्य 'सिंहस्थ महाकुंभ' का उल्लेख करते हुए इंदौर शहर के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन के समीप स्थित होने के कारण इंदौर का महत्व बहुगुणित हो गया है। सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की आवाजाही में भारी वृद्धि होगी। ऐसे में इंदौर में कॉर्पोरेट बैठकों, व्यापारिक आयोजनों और अन्य व्यावसायिक सम्मेलनों के लिए आधुनिक व उच्च स्तरीय आतिथ्य सुविधाओं (Hospitality) वाले होटलों की महती आवश्यकता और भूमिका रहेगी।
इंदौर में अत्याधुनिक होटल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने संस्थान के प्रबंधकों और शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई की पावन नगरी इंदौर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह नई आतिथ्य सुविधा मिलना अत्यंत विशेष और मंगलकारी है। यह नया होटल इंदौर की आधुनिक आतिथ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित होटल परिसर केवल आवास या आतिथ्य तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे पर्यटन, व्यापार और कॉर्पोरेट सेक्टर को प्रोत्साहित करने में रीढ़ की हड्डी साबित होते हैं। इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के कई नए अवसर उपलब्ध होंगे।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह