मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्रों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं।

नरसिंहपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के बच्चे और युवा हमारे देश के भावी कर्णधार और सुनहरे भविष्य के चमकते सितारे हैं। सरकार इनकी शिक्षा-दीक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और उज्ज्वल भविष्य की राह में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देगी। राज्य सरकार आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं को रोजगार और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री रविवार को नरसिंहपुर जिले में 42.52 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे सांदीपनि विद्यालय हमारी प्राचीन गुरुकुल शिक्षा पद्धति और गुरु-शिष्य परंपरा का आधुनिक स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि "गुरु हो तो सांदीपनि जैसा, शिष्य हो तो कृष्ण जैसा।" सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवन, स्कूल बसें, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिलें दी जा रही हैं। 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल टॉपर्स को स्कूटी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने सांदीपनि विद्यालय की 15 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर 'सांदीपनि बस सेवा' का भी शुभारंभ किया।
नवरात्र के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर वासियों को लगभग 175.14 करोड़ रुपये की लागत के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं...
सड़क और परिवहन: नरसिंहपुर से पिपरिया मार्ग के उन्नयन के लिए 540 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा खैरीनाका से रेलवे स्टेशन तक पक्की और सुसज्जित सड़क बनाई जाएगी।
शहरी विकास: नगर में एक भव्य 'गीता भवन' और नगर वन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। वहीं, नर्मदा नदी के प्रसिद्ध बरमान घाट पर एक आधुनिक 'रिवर फ्रंट' बनाया जाएगा।
मेट्रो कनेक्टिविटी: नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ मिलने की बात भी कही गई।
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। साथ ही, शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत 8.19 लाख विद्यार्थियों की स्कूल फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' घोषित किया गया है, जिसके तहत आगामी समय में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियां की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना के तहत हितग्राहियों को नि:शुल्क रजिस्ट्री की प्रतियां सौंपीं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, स्थानीय सांसद और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कड़ाई में छिपकली मिलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्रों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह