मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक दिवसीय सतना दौरे में विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के साथ राजनीतिक गर्मजोशी भी देखने को मिली। युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया, वहीं आबादी के बीच एलसीएनजी प्लांट जैसे मुद्दों पर लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर चिंता जताई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शनिवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सतना दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया तो कुछ कार्यों का भूमि पूजन। इस दौरान उनका जगह - जगह स्वागत किया गया तो कई स्थानों पर उन्हें शिकायती आवेदन भी दिए गए। स्थानीय हेलीपैड में सीएम के आगमन पर भाजपा के नेताओं ने उनकी आगवानी की।
मुख्यमंत्री को भेंट की गदा
मुख्यमंत्री के सतना आगमन पर युवाओं ने जगह- जगह पर उनका स्वागत किया। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व एमआईसी सदस्य आदित्य यादव ने अपने युवा साथियों के साथ उनका स्वागत किया व शहर के विकास से जुड़े कुछ आवेदन देने के साथ ही उन्हें एक गदा भेंट की। आदित्य और उनके साथियों के स्वागत से अभिभूत होकर सीएम ने उन्हें गले से लगा लिया।
मैहर बाईपास मोड़ में स्वागत
भाजपा कार्यालय जाते समय मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का स्वागत भाजयुमो नेता हिमांशु सिंह वैश और उनके साथियों द्वारा किया गया। इस दौरान सीएम ने युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य हिमांशु के सिर पर हाथ फेरते हुए उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य का आशीष दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने की आगवानी
भाजपा कार्यालय जाते समय भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौभाग्य केसरी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम की आगवानी की। इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव के अलावा भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य ने भेंट किया पुष्पगुच्छ
इससे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह बरौंधा ने किया।
मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, महापौर योगेश ताम्रकार, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, अनिल जायसवाल सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आबादी के समीप एलसीएनजी प्लांट
मुख्यमंत्री के सतना दौरे के दौरान वार्ड क्र. 16 कृपालपुर में निर्माणाधीन बीपीसीएल के सीएनजी गैस स्टोरेज प्लांट के खिलाफ पूर्व पार्षद शैलेन्द्र दाहिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान वार्डवासियों ने बताया कि सीएनजी प्लांट आबादी से महज 200 मीटर की दूरी पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग से कुल 25 फिट दूर है, 100 से 500 मीटर की दूरी के बीच विद्यालय, मदरसा, आंगनवाड़ी केन्द्र, शहीद स्मारक पार्क, सब मौजूद है। बावजूद इसके प्लांट को अवैध रूप से बस्ती के बीच लगाने की साजिश चल रही है। सीएम व प्रभारी मंत्री ने ज्ञापन पर गंभीरता से विचार कर जनहित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।