सतना जिले के उचेहरा स्थित सीएम राइज विद्यालय में छात्रों को दी जाने वाली मुफ्त पाठ्यपुस्तकें कबाड़ी को बेच दी गईं। ग्रामीणों ने किताबें लोड होते पकड़ा। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, प्राचार्य ने पल्ला झाड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच का भरोसा दिलाया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक ओर कई विद्यालयों में छात्रों को पुस्तकें नहीं मिल पा रही हैं तो दूसरी ओर सतना जिले के उचेहरा स्थित सीएम राइज विद्यालय के छात्रों को दी जाने वाली पाठ्यपुस्तकों को कबाड़ी को बेच देने का हैरान कर देने वाला सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन की इस करतूत का पर्दाफाश तब हुआ जब ग्रामीणों ने सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे एक पिकअप वाहन को विद्यालय परिसर में प्रवेश कर पुस्तकों को लोड होते हुए देखा। पुस्तकों को बकायदा बोरी में बंद कर पिकअप वाहन में विद्यालय के कर्मचारी लोड कर रहे थे। इस घटना ने एक बार पुन: शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पुस्तकों का वितरण कर छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाने वाले कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है?
प्राचार्य का जानकारी से इंकार, यूं दी सफाई
छात्रों को पितरित की जाने वाली किताबों को वाहन में लोड कर ले जाने के मामले के प्रकाश में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी अब कार्रवाई करने की बात कह रहे है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि आज सुबह प्रवीण आया था, जिसने मुझसे चाबी ली और मध्यान्ह भोजन कक्ष में रखी किताबें व कॉपियां ले गया। मुझे यह नहीं मालूम कि किसके निर्देश पर किताबें पिकअप से ले जाकर बेची गईं। हालंकि विनोद शुक्ला की बातें न तो अभिभावकों के गले उतर रही हैं और न ही विद्यालयीन स्टाफ के।
बचें भी तो बिक्री का प्रावधान नहीं
उल्लेखनीय है कि पुस्तकें विमर्श पोर्टल पर मांगे जाने के बाद ही स्कूलों को डिपो से प्राप्त होती हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामनरेश पटेल ने बताया कि सीएम राइस स्कूल की किताबें बेचे जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। स्पष्ट रूप से बताया गया कि छात्रों की संख्या के अनुसार और मांग पत्र के आधार पर किताबें आवंटित होती हैं यदि किसी के पास बचत में किताबें हैं तो बिक्री करने का प्रावधान नहीं है।
निश्चित तौर पर यह गंभीर मामला है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच करा कार्रवाई कराई जाएगी।
कंचन श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।