रीवा जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र के पनियारी घाट में देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर विद्युत विभाग के ठेकेदार से नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। मारपीट में ठेकेदार घायल हो गया। स्थानीय लोग मार्ग को अपराधियों का अड्डा बताते हुए पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

प्रमुख बिंदु:
रीवा, स्टार समाचार वेब
साइड से लौट रहे विद्युत विभाग के ठेकेदार के साथ गन प्वाइंट में लूट हुई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने उनके पास रखा नकदी, मोबाइल और बाइक छीन लिया है। यह घटना लालगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के पनियारी घाट में बीती रात हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। इस दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट भी की गई है, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है।
घटना के संबंध में पीड़ित देवमूर्ति पांडे निवासी गंगेव ग्राम मठा ने बताया कि वह विद्युत कंपनी में संयुक्त रूप से ठेकेदारी का काम करते हैं। शुक्रवार की देर शाम जब वह अतरैला स्थित साइड से घर जा रहे थे, तभी रुझौही के पास स्थित पनियारी घाट के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दिया। बाद में गन प्वाइंट में लेकर उनकी तलाशी ली और मोबाइल, 20 हजार रुपये नकद समेत बाइक छीन कर भाग निकले। किसी तरह पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के पहुंचने पर वह लालगांव पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराये। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। वहीं घायल का उपचार सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।
अपराधियों का अड्डा है उक्त मार्ग
स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर लूट की वारदात हुई है, वहां शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके पूर्व भी इस मार्ग में लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस यहां पर गश्त नहीं करती, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
चार की संख्या में थे बदमाश
पीड़ित के अनुसार बदमाशों की संख्या चार थी। सभी नकाब पहने हुये थे। वह रोकने के साथ ही हमला कर दिये और गन निकाल कर तान दिये। इसके बाद जेब से नकदी व मोबाइल निकाले और बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिये मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।