सतना जिले में बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान का दूसरा चरण 22 जुलाई से शुरू होगा। 57 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 0 से 5 वर्ष के बच्चों की निमोनिया, डायरिया और कुपोषण के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। बच्चों को दवाएं वितरित की जाएंगी और माता-पिता की काउंसिलिंग कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता रोजाना हजारों बच्चों की जांच करेंगे।

सतना, स्टार समाचार वेब
बरसाती मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। यह अभियान 22 जुलाई से 16 सितम्बर 2025 तक कई चरणों में आयोजित होगा। अभियान का माइक्रोप्लान बनाने 10 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत बच्चों में निमोनिया, डायरिया, कुपोषण की रोकथाम के लिए बच्चों की स्क्रीनिंग, दवा वितरण और बच्चों के साथ माता- पिता की काउंसिलिंग की जाएगी। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए एएनएम, सीएचओ, एलएचबी, सुपरवाइजर और डिस्टिक ट्रेनर को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सीएमएचओ कार्यालय के जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया। बताया गया कि 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग का जिम्मा एएनएम और सीएचओ को सौंपा गया है।
9 बैच में 681 लोग होंगे प्रशिक्षित
मिली जानकारी के अनुसार दस्तक अभियान के लिए ब्लाक वाइज 681 लोगों की टीम बनाई गई है। शनिवार को दूसरे बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कुल 9 बैच में प्रशिक्षण आयोजित होगा। शनिवार को कोठी, सोहावल ब्लाक के एएनएम, सीएचओ, एलएचबी और डिस्ट्रिक टेÑनर को टेÑनिंग दी गई। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि 0 से 5 साल तक के बच्चों में निमोनिया, डायरिया और कुपोषण की स्क्रीनिंग कै से करना है? डायरिया से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को ओआरएस के पैकेट और जिंक टैबलेट वितरित करना है। बच्चे के साथ ही बच्चे के माता- पिता की भी काउंसिलिंग करना अनिवार्य है। नवजात बच्चों को स्तनपान कराने से पहले महिलाओें को क्या -क्या करना है,इन सबकी जानकारियां दस्तक थीम के अनुसार दी गई। प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी सुचित्रा अग्रवाल,डीपीएम राकेश कर्स,डीसीएम डा. ज्ञानेश मिश्रा,जिला मूल्यांकन अधिकारी नृपेश सिंह, विक्रम प्रजापति एवं आरआईडीएम सुमित मौजूद रहे।
ब्लाक वाइज बनाई गई टीम
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एलके तिवारी ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत जिले के आठों विकासखंड एवं सतना शहरी क्षेत्र अन्तर्गत 600 से अधिक फील्ड कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, ये फील्ड कार्यकर्ता बच्चों की स्क्रीनिंग कर दवा वितरित करेंगे।
किसकी होगी
इसका होगा वितरण


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।