स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतना-मैहर में दस्तक अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। 0-5 साल के बच्चों में दस्त, निमोनिया, कुपोषण जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए 2.97 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग, दवा वितरण और माता-पिता की काउंसिलिंग की जाएगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बरसाती मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। इस बार यह अभियान सतना-मैहर जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा जबकि छूटे हुए बच्चों के घर में दस्तक दी जाएगी। अभियान की शुरूआत 22 जुलाई से होगी। अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों में निमोनिया, एनीमिया, दस्त रोग, डायरिया, कुपोषण एवं विटामिन ए की रोकथाम के लिए बच्चों की स्क्रीनिंग, दवा वितरण और बच्चों के साथ माता- पिता की काउंसिलिंग की जाएगी। यह अभियान 22 जुलाई से 16 सितम्बर 2025 तक कई चरणों में आयोजित होगा। सतना-मैहर जिले में अभियान अंतर्गत कुल 2 लाख 97 हजार 95 बच्चों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है।
क्या होगा खास
मिली जानकारी के अनुसार 45 दिनों तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिए ब्लाक वाइज 681 फील्ड वर्कर की टीम बनाई गई है। जिसमे मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को कुपोषण, दस्त रोग, एनीमिया, निमोनिया, विटामिन ए अनुपूरण एवं स्वास्थ्य परामर्श देंगी। अभियान अंतर्गत केंद्रों में बच्चों की निमोनिया, दस्त रोग, कुपोषण, एनीमिया की जांच की जाएगी। गंभीर बच्चों को रेफर करना अनिवार्य है। बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को ओआरएस के पैकेट और जिंक टैबलेट, विटामिन ए शिरप, आईएफए शिरप दिया जाएगा। बच्चे के साथ ही बच्चे के माता- पिता की भी काउंसिलिंग करना अनिवार्य है।
इतने बच्चों का लक्ष्य
681 कुल फील्ड वर्कर करेंगे सुपरविजन
किसकी होगी
इसका होगा वितरण
कहां कितने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।