दतिया विधानसभा उपचुनाव में BJP ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा।

दतिया। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस फैसले ने दतिया की राजनीतिक बिसात पर कई समीकरण बदल दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने यह घोषणा दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने के तुरंत बाद की है। न्यायालय के इस निर्णय ने दतिया उपचुनाव की दिशा तय कर दी थी, जिसके बाद बीजेपी ने अपने पत्ते खोलते हुए आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी।
आशुतोष तिवारी भाजपा का एक पुराना और अनुभवी चेहरा हैं। वे भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं, जहाँ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सेवढ़ा सीट से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन तब पार्टी ने प्रदीप अग्रवाल को प्राथमिकता दी थी।
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव की घोषणा होते ही पूरी सक्रियता के साथ मैदान संभाल लिया था। उन्होंने न केवल जनसभाएं कीं, बल्कि नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को उनके नामांकन दाखिल करने की भी चर्चा थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय ने उनकी दावेदारी को दरकिनार कर दिया।
उपचुनाव के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने जनता से सीधे संवाद पर जोर दिया था। उन्होंने अपनी दो प्रमुख सभाओं में अलग-अलग अंदाज पेश किए...
गलतियों के लिए माफी: अपनी पहली सभा में उन्होंने जनता से सार्वजनिक रूप से पुरानी गलतियों के लिए क्षमा मांगी और अपने आचार-विचार में बदलाव का वादा किया।
कांग्रेस पर पलटवार: दूसरी सभा में उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए खरीद-फरोख्त के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा रद्दी माल नहीं लेती।
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की याचिका खारिज किए जाने से उनकी राह और कठिन हो गई है। हालांकि, भारती ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि पार्टी चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य को टिकट दे सकती है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, वे पूरी ताकत से उसका समर्थन करेंगे।
दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अब तक कुल 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिनमें से 4 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया जा चुका है। आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद अब मुख्य मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।