दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) खंदावली गांव से बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी है।

हाइलाइट्स
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। फरीदाबाद पुलिस ने संदिग्धों से जुड़ी एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (नंबर DL10CK0458) को खंदावली गांव के पास से बरामद किया है।
पुलिस के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि यह वही वाहन है जिसके संबंध में दिल्ली पुलिस ने पहले अलर्ट जारी किया था। कार को तुरंत पुलिस घेरे में लेकर जब्त कर लिया गया है और इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस बरामदगी की सूचना दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है। सुरक्षा के मद्देनजर, पुलिस ने कार बरामदगी स्थल के आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करा लिया है।
जांच से पता चला है कि यह कार 22 नवंबर 2017 को दिल्ली के राजौरी गार्डन RTO से पंजीकृत कराई गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार ब्लास्ट मामले के प्रमुख संदिग्धों में शामिल व्यक्ति, उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर खरीदी गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमर मोहम्मद ने वाहन खरीदते समय फर्जी पते का इस्तेमाल किया था। उसने पंजीकरण दस्तावेजों में उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक आवास का पता दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने पिछली रात उसी पते पर छापा भी मारा था, लेकिन वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। अब जांच एजेंसियां इस बात की गहन पड़ताल कर रही हैं कि इस कार को खंदावली गांव के इलाके में किसने और किस समय छोड़ा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बड़ी टूट। 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। जानिए क्या है फर्जी साइन विवाद और क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपनी पार्टी?
पटना में खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पोस्टर विवाद से शुरू हुई इस हिंसा की पूरी कहानी।
दिल्ली के मालवीय नगर में 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। नियमों की अनदेखी और बिना फायर NOC के चल रहे इस होटल में सुबह 8.50 बजे आग भड़की। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
गुजरात में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। इससे राज्य में हलचल मच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।
DGCA ने भारत के सभी एयरपोर्ट्स के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति वीडियो और फोटो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना, फोन जब्ती और नो-फ्लाई लिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।
भारतीय रक्षा कंपनी Hoverit ने जोधपुर में स्वदेशी टैक्टिकल लोइटरिंग म्यूनिशन 'दिव्यास्त्र Mk-1' UAV का सफल परीक्षण किया। जानिए इसकी रेंज, फीचर्स और सेना के लिए इसके फायदे।
भारत मातृत्व मृत्यु दर के लक्ष्य को पाने के बहुत करीब है, लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण परिणाम में बहुत अंतर नहीं दिख रहा है। हालांकि, पिछले दो दशकों में एमएमआर में भारी गिरावट आई है। ताजा आंकड़ा दर्शाता है कि जो प्रगति पहले बहुत तेजी से हो रही थी, वह अब लगभग थम सी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को भारत लौटकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।