Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के साकेत (सैदुल्लाजाब) में निर्माण के दौरान गिरी इमारत। हादसे में 4 लोगों की मौत, 10 घायल। NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
दक्षिण दिल्ली के साकेत (सैदुल्लाजाब) इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में एक कमर्शियल इमारत भरभराकर गिर गई। इस मलबे की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब इमारत की सातवीं मंजिल की छत (लेंटर) ढालने की तैयारी चल रही थी। यह एक कमर्शियल प्रॉपर्टी थी, जिसकी पहली और दूसरी मंजिल पर कई निजी दफ्तर संचालित हो रहे थे। जिस समय इमारत गिरी, उसके ठीक बगल के प्लॉट में मेडिकल छात्रों के लिए बनी एक रसोई (मेस) थी। इमारत का भारी-भरकम मलबा इस रसोई पर जा गिरा, जिससे वह भी पूरी तरह जमींदोज हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग, NDRF और DDMA की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रविवार सुबह तक मलबे से 14 लोगों को बाहर निकालकर तुरंत एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनमें से एक की पहचान 26 वर्षीय रवि के रूप में हुई है।
घायलों में ज्यादातर मेडिकल छात्र हैं, जो हादसे के वक्त रसोई में खाना खा रहे थे। घायलों की पहचान तरुण कुमार (गुरुग्राम), साइका खान (बिहार), नीलम यादव, आदित्य शर्मा, आस्था (तीनों सैदुल्लाजाब), क्षितिज प्रताप (नोएडा), अनुज दीक्षित और विशाल (दोनों साकेत) के रूप में हुई है।
शनिवार रात जब यह तीन मंजिला इमारत ढही, तो पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और चीख-पुकार मच गई। लेकिन आधिकारिक राहत टीमों के पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों ने बेमिसाल हिम्मत दिखाई। मलबे के नीचे से आ रही कराहने की आवाजें सुनकर स्थानीय युवक अपनी जान की परवाह किए बिना आगे आए। आसपास के घरों और दुकानों से फावड़े, लोहे की रॉड और टॉर्च लेकर लोग मलबा हटाने में जुट गए। स्थानीय निवासी जगदीश और भीम ने बताया कि उस वक्त किसी को अपनी सुरक्षा की फिक्र नहीं थी। लोगों ने अपने हाथों से ईंटें और सरिए हटाकर एजेंसियों के पहुंचने से पहले ही तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।