धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले

धार। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की मारुति सुजुकी एर्टिगा कार में शुक्रवार सुबह बोरखली के पास हाईवे पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार सातों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे में कार के साथ उसमें रखे कपड़े, अन्य सामान और 8 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद से सात लोग एर्टिगा कार (क्रमांक GJ 27 TD 6120) से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 6:26 बजे जब वाहन धार जिले के बोरखली (राजोद थाना क्षेत्र) के पास हाईवे पर पहुंचा, तो उसमें अचानक आग लग गई। चलते वाहन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उनके सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे के दौरान कार में चालक मयूर कुमार बलवंत भाई पटेल (40), जयस पिता मूलजी भाई जोशी (58), भारत भाई करमचंद गोशालिया (59), अपूर्व जयस जोशी (29), कनक जयस जोशी (55), दक्ष भरत गोशालिया (56) और अभी भारत गोशालिया (28) सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। कार जलने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे वाहन से उनके घर वापस रवाना किया गया।
वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही राजोद थाने की एफआरवी-14 और सरदारपुर थाने की एफआरवी-11 की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। डायल-112 की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण मदद की। इस राहत और बचाव कार्य में राजोद थाने के कांस्टेबल प्रकाश व पायलट तुलसीराम मेडा तथा सरदारपुर थाने के कांस्टेबल सौरभ मोरे व पायलट नितेश बाबेरिया ने सराहनीय भूमिका निभाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर CAT का आदेश बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश चीतों का तीसरा आवास बन गया है। इस अवसर पर गिद्ध गणना रिपोर्ट-2026 और बुंदेली पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और पटवारी कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो गए हैं। गुना, देवास और आगर मालवा के विवाद की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।