सरकार और CJP की बैठक के बाद बड़ा खुलासा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज केस हटाने पर विचार करेगी सरकार। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

सरकार और कॉकरोज जनता पार्टी के बीच मीटिंग खत्म हो गई है, जो अपडेट सामने आया है उसमें जहां CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और अन्य मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। बैठक में सरकार की ओर से सीनियर लीडर जेपी नड्डा और जितेंद्र प्रसाद ने सीजेपी से बात कही। सीजेपी ने कहा प्रधान के इस्तीफे पर फैसले के लिए सरकार ने कल यानी 25 जुलाई दोपहर तक का समय मांगा है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अडिग CJP: सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई मैराथन बैठक के बाद CJP के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि वे अपने मुख्य एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
छात्रों पर दर्ज केस होंगे वापस: सरकार के साथ चर्चा के दौरान CJP ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लागाए गए मुकदमों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को हटाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
केंद्र के सामने रखी गई थीं 3 प्रमुख मांगें: CJP ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष कुल तीन मुख्य मांगें रखी थीं। इनमें से दो मांगों पर सरकार ने सहमति जताते हुए विचार करने का भरोसा दिया है, जिससे छात्रों के आंदोलन को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार और CJP के बीच हुई इस बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि हालांकि कुछ मुद्दों पर आम सहमति बनती दिख रही है, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसे गंभीर और नीतिगत मुद्दों पर टकराव अभी भी जारी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार छात्रों की बाकी मांगों पर क्या अंतिम फैसला लेती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।