कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण पूरा। डीके शिवकुमार ने 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जानें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुए इस शपथ ग्रहण की बड़ी बातें।

बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। आठ बार के विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस भव्य समारोह के साथ ही निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से नेतृत्व का वह हस्तांतरण आधिकारिक रूप से पूरा हो गया, जिसकी पटकथा पिछले सप्ताह लिखी गई थी।
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत बेहद भावुक पलों के साथ की। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना होने से ठीक पहले, उन्होंने अपनी मां गौरम्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।
डीके शिवकुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के 13 अन्य वरिष्ठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस नई सरकार में राजनीतिक संतुलन साधने के लिए जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
शिवकुमार कैबिनेट के चेहर
यतींद्र सिद्धारमैया
यू.टी. खादर
एम.बी. पाटिल
के.जे. जॉर्ज
के.एच. मुनियप्पा
सतीश जारकीहोली
रामलिंगा रेड्डी
कृष्णा बायरेगौड़ा
प्रियंका खड़गे
ईश्वर खंड्रे
बायराथी सुरेश
शरण प्रकाश पाटिल
बेंगलुरु में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस आलाकमान का पूरा समर्थन देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शाम 4:05 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत की।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस नई कैबिनेट के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है। साल 2028 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और 'अहिंदा' (अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और दलित) समुदायों को सरकार में मजबूत प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि आगामी समय में पार्टी की पकड़ और मजबूत की जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनके ही कार्यालय में मिला।
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में टक्कर मारते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग और ट्रक सवार दो लोगों (जिनमें ड्राइवर भी शामिल था) की मौत हो गई।
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट नजर आ रहा है। इधर, उत्तराखंंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, और मौसम विभाग के रेड-आॅरेंज अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को अस्थायी समय के लिए रोक दिया गया है।
मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही 12 मिनट ही चल सकी। जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है। विपक्षी नेताओं ने नीट यूपी पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए।