ECI Voter List Update 2026: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची सुधार का तीसरा चरण 30 मई से शुरू। जानें फॉर्म-6 जमा करने की आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया।

नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के चार राज्यों—ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची (Voter List) को अपडेट करने और नए नाम जोड़ने के लिए तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इन राज्यों में 30 मई 2026 से मतदाताओं की गिनती, सत्यापन और नए नाम दर्ज करने का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत सटीक वोटर लिस्ट तैयार करना है।
चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, जो आवेदक 28 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर देंगे, उनके नामों को आने वाली नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (मसौदा मतदाता सूची) में शामिल कर लिया जाएगा। बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) इस काम के लिए घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और योग्य नागरिकों को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। मतदाता इन फॉर्मों को भरकर BLO के माध्यम से या सीधे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए जमा कर सकते हैं।
यदि कोई नागरिक 28 जून की समयसीमा तक फॉर्म जमा नहीं कर पाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग बाद में शुरू होने वाली 'दावा और आपत्ति अवधि' के दौरान फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणा पत्र के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
इस राष्ट्रीय कार्य को गति देने के लिए चुनाव आयोग ने एक विशेष व्यवस्था की है। अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ स्तर एजेंट्स (BLAs) भी जनता की मदद कर सकेंगे। ये एजेंट्स आम लोगों से प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म एकत्र कर अंतिम सूची जारी होने से पहले BLO को सौंप सकते हैं। घर-घर सर्वे के दौरान प्रत्येक BLA के पास कम से कम 30 खाली फॉर्म-6 और घोषणा पत्र होना अनिवार्य किया गया है, ताकि नए मतदाताओं को तुरंत फॉर्म दिए जा सकें। राजनीतिक दल जरूरत के अनुसार अतिरिक्त BLAs की नियुक्ति भी कर सकते हैं।
कुल मतदाता: 3,34,14,856
तैनात BLO: 38,123
सक्रिय BLA: 8,391
कुल मतदाता: 8,75,008
तैनात BLO: 1,353
सक्रिय BLA: 3,430
कुल मतदाता: 4,71,077
तैनात BLO: 572
सक्रिय BLA: 681
कुल मतदाता: 20,92,140
तैनात BLO: 2,996
सक्रिय BLA: 5,003

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।