पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ED ने कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास और कारोबारी जॉय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानें सोना पप्पू सिंडिकेट केस का पूरा मामला।

बंगाल. स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DCP) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार सुबह करीब 7 बजे ED की एक विशेष टीम दक्षिण कोलकाता के बालीगंज स्थित फर्न रोड पर उनके आवास पर पहुंची। डीसीपी बिस्वास की प्रोफाइल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रह चुके हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह क्षेत्र भवानीपुर के अंतर्गत आता है।
सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई दक्षिण कोलकाता में सक्रिय 'सोना पप्पू सिंडिकेट' मामले से जुड़ी हुई है। ED इस सिंडिकेट के जरिए होने वाले अवैध वित्तीय लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल तीन ठिकानों पर दबिश दी है, जिनमें से दो ठिकाने सीधे तौर पर डीसीपी बिस्वास से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी के अलावा, ED की टीम ने बेहाला इलाके में नामी कारोबारी जॉय कामदार के आवास पर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि जॉय कामदार के घर से पूर्व में भी भारी नकदी बरामद हो चुकी है। ED ने उन्हें पूछताछ के लिए दो बार समन जारी किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके बाद एजेंसी ने यह कड़ा कदम उठाया है।
पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं:
आयकर विभाग की कार्रवाई: हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर और दफ्तर पर भी छापेमारी की गई थी।
शिक्षक भर्ती घोटाला: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े मामलों में भी ED की कार्रवाई जारी है।
I-PAC विवाद: हाल ही में I-PAC निदेशक की गिरफ्तारी और ED की छापेमारी ने राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है, जिसे अभिषेक बनर्जी ने 'लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है।
ED की यह कार्रवाई केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य में चल रहे अवैध निर्माण और सिंडिकेट राज की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश है। शुक्रवार को भी कोलकाता के कई ठिकानों पर अवैध गतिविधियों को लेकर तलाशी ली गई थी। चुनाव से ठीक पहले इन कार्रवाइयों ने सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और तेज कर दिया है।
बता दे यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था चुनावी चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।