CBSE Onmark Portal Leak: सीबीएसई ऑनमार्क पोर्टल में सुरक्षा चूक पर बोर्ड ने दी सफाई, कहा- खामियां ठीक की गईं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगाया बड़ा आरोप।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 'ऑनमार्क' पोर्टल में एक बड़ी सुरक्षा खामी (Cyber Security Glitch) सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मुद्दे पर मचे बवाल के बीच सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से उजागर हुई इन कमजोरियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सिस्टम को फुलप्रूफ और सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार के विभिन्न विभागों और आईआईटी (IIT) के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक विशेष टीम को काम पर लगाया गया है।
सीबीएसई (CBSE) के मुताबिक, ऑनमार्क पोर्टल में जिन तकनीकी और सुरक्षा खामियों की पहचान की गई थी, उन्हें तत्काल प्रभाव से ठीक कर लिया गया है। विशेषज्ञों की टीम अब पूरे डिजिटल सिस्टम को अधिक सुरक्षित ढांचे (Secure Framework) में स्थानांतरित (Migrate) करने की प्रक्रिया में जुटी है। बोर्ड ने आश्वस्त किया है कि किसी भी अन्य संभावित कमजोरी को समय रहते पहचानने और उसे दूर करने का काम युद्धस्तर पर जारी है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी साइबर चुनौती का सामना न करना पड़े।
इस पूरे मामले में बोर्ड ने उन सजग नागरिकों और एथिकल हैकर्स (Ethical Hackers) के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने समय रहते सिस्टम की इन कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। बोर्ड ने बताया कि तकनीकी खामी की रिपोर्ट करने वाले कुछ विशेषज्ञों से सीधा संपर्क भी साधा गया है। इसके साथ ही सीबीएसई ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को पोर्टल या सिस्टम की सुरक्षा से जुड़ी कोई और खामी मिलती है, तो वह सीधे सुरक्षा टीम को secy-cbse@nic.in पर ईमेल के जरिए सूचित कर सकता है।
दूसरी तरफ, इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं में कथित डेटा लीक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शिक्षा मंत्रालय अब "घोटालों का मंत्रालय" बन चुका है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस मामले की जवाबदेही तुरंत तय होनी चाहिए।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मुद्दे को उठाते हुए वेंडर कंपनी (COEMPT) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, "आज प्रधानमंत्री के घोटालों के मंत्रालय में हुए घटनाक्रम में सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के करीब 20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं (Answer Sheets) सार्वजनिक हो गई हैं।" रमेश ने इस चूक को एजेंसी की अक्षमता और संवेदनहीनता का बड़ा उदाहरण बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।
सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।