शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
टेलीविजन इंडस्ट्री की दो बड़ी अभिनेत्रियां, शिल्पा शिंदे और हिना खान, इन दिनों सोशल मीडिया पर आमने-सामने हैं। 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे द्वारा निर्माता संजय कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा कबूल करने के बाद से यह विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। शिल्पा के इस खुलासे के बाद जहां सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है, वहीं हिना खान ने भी इस पर गहरी नाराजगी जताई है। पहले एक क्रिप्टिक (रहस्यमयी) पोस्ट करने के बाद, जब शिल्पा शिंदे ने हिना को पलटकर जवाब दिया, तो अब हिना खान ने एक और बेहद तीखी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर शिल्पा शिंदे पर तंज कसा है।
शिल्पा शिंदे के जवाब से नाराज हिना खान ने गुरुवार देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद तीखी स्टोरी साझा की। इस बार हिना ने सीधे देश के शीर्ष पदों को टैग करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा:
"भारत के माननीय प्रधानमंत्री, भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के कानून मंत्री, कृपया उन सभी अपराधियों को रिहा कर दें, जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनमें हिम्मत है, क्योंकि वे सच के साथ खड़े हैं। और इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने अपराध किया था, तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया था।"
हिना खान का यह पोस्ट सीधे तौर पर शिल्पा शिंदे के उस तर्क पर प्रहार है, जिसमें उन्होंने अपने झूठे आरोपों को स्वीकार करने को एक 'साहसिक कदम' की तरह पेश करने की कोशिश की थी।
यह पहली बार नहीं है जब हिना ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है। इससे पहले भी उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के झूठे आरोपों के चलन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। हिना का मानना था कि पब्लिसिटी या आपसी रंजिश के लिए ऐसे झूठे आरोप लगाने से उन महिलाओं और पीड़ितों की वास्तविक लड़ाई कमजोर पड़ती है, जो असल जिंदगी में इस भयानक दर्द और उत्पीड़न से गुजर रही हैं।
हिना खान की पहली पोस्ट के सामने आने के बाद शिल्पा शिंदे ने भी चुप रहना ठीक नहीं समझा। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर बिना नाम लिए हिना खान को निशाने पर लिया। इस वीडियो में शिल्पा ने हिना खान की कैंसर की लड़ाई का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, "आपके पास अपनी बीमारियां हैं, पब्लिसिटी पाने के लिए। आप मुझे मत छेड़िए।" शिल्पा का यह बयान सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और इसके लिए भी उनकी काफी आलोचना हो रही है।
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब शिल्पा शिंदे हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। यहाँ उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि सुपरहिट शो 'भाबीजी घर पर हैं' के मेकर्स से हुए विवाद के दौरान उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, जो कि पूरी तरह से झूठा था। शिल्पा ने बताया कि बाद में यह मामला आपसी सहमति से सुलझ गया था। इस हैरान करने वाले कबूलनामे के बाद से ही पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस शिल्पा शिंदे के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की आलोचना कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।