गौरिहार में सरवई तिराहे के पास अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक में मरीज की मौत से हड़कंप। झोलाछाप डॉक्टर इलाज के दौरान ई-रिक्शा से मरीज को अस्पताल पहुंचाकर फरार। परिजनों के हंगामे के बाद प्रशासन ने मेडिकल स्टोर और क्लीनिक सीज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

हाइलाइट्स
गौरिहार, स्टार समाचार वेब
सरवई तिराहे के पास अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे एक अधेड़ उम्र के मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु होने व उसके बाद झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से मृत व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने तथा अस्पताल में डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित करने का संगीन घटना क्रम सामने आया है। शुक्रवार को गुस्साए परिजनों ने मेडिकल और क्लीनिक शील करने की मांग की जिसके बाद दोनों जगहों को राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शील किया गया है। परिजनों ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने से हमारे मरीज की जान गई है।
क्लीनिक व मेडिकल स्टोर को किया गया सील
घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल व क्लीनिक बंद कर गायब है। इसी बीच बीएमओ लखन सिंह, तहसीलदार आकाश नीरज व पुलिस महकमे द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व मेडिकल स्टोर को शील किया गया है। इसके बाद शव का पीएम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की हर पहलू की जांच की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान टीम में राजस्व निरीक्षक केपी कोल, पटवारी ज्ञान सिंह राय सहित डॉक्टर मौजूद रहे।
पूर्व में भी सील हुआ था मेडिकल स्टोर व बेसमेंट
जिले भर में चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को दिए थे, 29 अप्रैल को छापामार कार्रवाई के दौरान पाल मेडिकल स्टोर के संचालक राजकरण पाल द्वारा अवैध रूप इलाज करते पाए जाने पर मेडिकल स्टोर व उसके नीचे का बेसमेंट शील किया गया था, लेकिन राजनैतिक दबाव बस एक हप्ते के अंदर ही मेडिकल स्टोर खोल दिया गया था। लेकिन जहां इलाज हो रहा था वह बेसमेंट आज भी शील है। यही कारण है कि अब राजकरण पाल घर में क्लीनिक संचालित करता था।
परिजनों को अस्पताल में मृत मिला शिवकुमार
पुलिस के अनुसार थाना जुझारनगर इलाके के ग्राम कंचनपुर निवासी शिवकुमार पिता पूरन अहिरवार उम्र 52 वर्ष जो कि गुरुवार को 10 बजे अकेले घर से यह कह कर निकला था कि गौरिहार में पाल मेडिकल जाकर इलाज करवाना है। करीब 3 बजे दोपहर गांव के शैलेंद्र सिंह ने मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी कि शिवकुमार की तवियत ज्यादा खराब है तभी मृतक का बड़ा भाई राजाभैया अहिरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस सरवई तिराहे व अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालेगी ताकि इस बात का पता चल सके कि मृतक शिवकुमार अस्पताल किस जगह से किसके ई-रिक्शे में अस्पताल लाया गया और उसे कौन लेकर आया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश में 1998-2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान छूट देने से किया इनकार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के 1500 रुपये जारी किए। जानें कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस और योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट्स।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
भोपाल के करोंद स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। क्रोमा शोरूम के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एसी और फर्नीचर को जलाकर राख कर दिया।
भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और चरित्र हनन के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ज्वला के चार शावकों की मौत हो गई है। शावकों के शव आधे खाए हुए मिले हैं, जिससे शिकारियों के हमले की आशंका जताई जा रही है।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानें क्या रही हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें।
इंदौर में सीलिंग एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका। याचिकाकर्ता का आरोप- वर्ष 2000 में खत्म हो चुके कानून के नाम पर अधिकारी कर रहे मनमानी। जानें पूरा मामला।
मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं में ईंधन बचत को लेकर विरोधाभास। सौभाग्य सिंह ठाकुर के भारी काफिले पर हेमंत खंडेलवाल ने दी नसीहत। जानें पूरी खबर और कांग्रेस का हमला
ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी में जनभागीदारी से पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत कुल 350 कंटूर ट्रेंच बनाई गई हैं। इन ट्रेंचों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह