भारत में FIFA World Cup 2026 का लाइव प्रसारण ZEE नेटवर्क पर होगा। जी ने फीफा के साथ 39 टूर्नामेंट्स की डील की है। मैच Unite8 Sports चैनल्स और ZEE5 पर लाइव स्ट्रीम होंगे। पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। जी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) के साथ एक ऐतिहासिक मीडिया अधिकार समझौता किया है। इस करार के तहत भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 सहित कुल 39 प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट्स का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
भारतीय दर्शकों के लिए इस महामुकाबले को पेश करने के लिए जी ने अपने नए खेल चैनल 'Unite8 Sports' नेटवर्क को लॉन्च किया है। फुटबॉल मैचों का सीधा प्रसारण निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा:
टीवी चैनल्स: यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 HD, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 HD।
डिजिटल स्ट्रीमिंग: ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा डील की कीमत लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 332 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है, हालांकि जी (ZEE) के आधिकारिक बयान में इस राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
इस साझेदारी पर फीफा के चीफ बिजनेस ऑफिसर रोमी गाई ने खुशी जताते हुए कहा "फीफा के लिए भारतीय बाजार बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ युवाओं और जोशीले प्रशंसकों की एक बड़ी तादाद है। हमारा मानना है कि जी (ZEE) का मजबूत ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, डिजिटल पहुंच और स्थानीय दर्शकों की गहरी समझ भारत के कोने-कोने तक फुटबॉल को पहुंचाने में मदद करेगी।"
इस डील के तहत केवल मुख्य वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि अगले कुछ सालों तक कई बड़े टूर्नामेंट्स जी नेटवर्क पर दिखाए जाएंगे-
फीफा पुरुष वर्ल्ड कप: 2026 और 2030
फीफा महिला वर्ल्ड कप: 2027
फीफा अंडर-17 और अंडर-20 (पुरुष व महिला) विश्व कप: 2026 से 2034 के दौरान
फीफा फुटसल (पुरुष व महिला) विश्व कप
फीफा इंटरकांटिनेंटल कप: (2026-2030)
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह