रीवा में विश्वविद्यालय पुलिस ने अजगरहा बाईपास पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक के गुप्त केबिन से 31 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। उड़ीसा से लाई गई इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।

विश्वविद्यालय पुलिस ने अजगरहा बाईपास में घेराबंदी कर पकड़ा
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा पुलिस के हाथ गांजा की बड़ी खेप लगी है। विश्वविद्यालय पुलिस ने अजगरहा बाईपास में यह कार्रवाई की है। ट्रक के गुप्त केबिन से करीब 31 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वहीं एक अन्य ट्रक को भी जब्त किया गया है, जिसकी मदद से गांजा की खेप दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी की जा रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गांजा की खेप उड़ीसा से लोड कर रीवा लाई गई थी।
कार्रवाई का विवरण देते हुये एएसपी आरती सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजगरहा बाईपास के पास एक ट्रक से गांजा की खेप दूसरे ट्रक में ट्रांसफर की जा रही थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को कार्रवाई के निर्देशित किया गया। सपोर्ट के लिये गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविंद राठौर और गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव को भी टीम के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 4 क्विंटल 48 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 36 हजार रुपये बतायी गई है। वहीं मौके से दो तस्कर वीरेन्द्र पटेल पुत्र शिवकुमार पटेल निवासी लालपुर अमरपाटन एवं रोहित सिंह पुत्र शिव जी सिंह निवासी बंधाव जिला बलिया उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
केवल गांजा ढोने में ट्रक का करते थे उपयोग
पुलिस ने बताया कि गांजा की खेप ट्रक के गुप्त केबिन में छिपा कर उड़ीसा से रीवा लाई गई थी। इसके अलावा पूरा ट्रक खाली था। वहीं दूसरे ट्रक का भी यही हाल था, उसमें गुप्त केबिन बनी हुई थी। पुलिस का मानना है कि तस्कर केवल गांजा तस्करी के लिये ही उक्ट दोनों ट्रकों का उपयोग करते थे। यही वजह है कि गांजा के अलावा ट्रक में दूसरी सामग्री नहीं थी।
कई तस्करों के नाम आये सामने
इधर पुलिस ने दावा किया है कि गांजा की उक्त खेप रीवा समेत सतना व मैहर में खपाने की तैयारी थी। स्थानीय तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गये आरोपियों के मोबाइल खंगाले जा रहे हैं, जिससे काफी कुछ जानकारी हासिल होगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
लंबे समय बाद हाथ लगी खेप
ज्ञात हो कि इन दिनों जिले में नशीली सिरप का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। ऐसे में गाजा की आवक कम हो गई है। यही वजह है कि काफी समय बाद पुलिस के हाथ इतनी बड़ी खेप लगी है। इसके पूर्व चोरहटा थाना में लाखों का गांजा पुलिस के हाथ लगा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।