रीवा आयुर्वेद कॉलेज में 50 वर्षों से एक भी मानव शरीर नहीं मिला। बीएएमएस के छात्र नकली मानव शरीर से प्रैक्टिकल कर डॉक्टर बन रहे हैं। एनाटॉमी एक्ट की जटिलताओं से जूझ रहा है संस्थान।

रीवा के आयुर्वेद महाविद्यालय को अब तक नहीं मिला दधीच
रीवा, स्टार समाचार वेब
सन 1972 से रीवा में आयुर्वेद महाविद्यालय संचालित हो रहा है। 14 विभागों वाले इस महाविद्यालय में बीएएमएस की 75 सीटे संचालित हो रही है। यानी वर्तमान में करीब 3 सौ से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि इन आयुर्वेद छात्रों को पढ़ाई के लिए अब तक एक भी दधीच यानी मृत मानव शरीर नहीं मिला है। नकली बॉडी में प्रेक्टिकल कर छात्र डॉक्टर बन रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण एनाटॉमी एक्ट की कठिनाईयों को बताया जा रहा है।
रीवा में आयुर्वेद महाविद्यालय को संचालित होते करीब 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। तब से लेकर अब तक इस कॉलेज ने हजारों आयुर्वेद चिकित्सक देश को दिया है। कई चिकित्सक तो देश के बाहर भी काम कर नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यहां आज तक एक भी मानव शरीर नहीं मिला, जिससे छात्र पढ़ाई कर सकें। पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन नकली बॉडी मंगाता है, उसी से पढ़ाई कर छात्र डॉक्टर बन रहे हैं। ऐसा नहीं कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से मृत मानव शरीर मिलने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके लिए कॉलेज के प्राचार्य द्वारा देश के कई महानगरों के मेडिकल कॉलेज, पुलिस व एफएसएल विभाग से पत्राचार किया गया और मानव शरीर की डिमांड की गई है, लेकिन आज तक किसी ने पत्रों पर अमल नहीं किया। लिहाजा आज भी यहां पढ़ने वाले छात्र नकली मानव शरीर में प्रैक्टिकल कर रहे हैं।
14 विभाग होते हैं संचालित
आयुर्वेद महाविद्यालय में 14 विभाग संचालित हो रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से काय चिकित्सा, शल्य तंत्र, शालाक्य, स्त्री प्रसूती, पंचकर्म, क्रिया शरीर, रचना शरीर यानी एनाटॉमी, अगध तंत्र, निदान समेत 14 विभाग शामिल हैं। इन विभागों के लिए 75 सीटें हैं, जिसमें छात्र एवं छात्राएं शामिल हैं।
एक बॉडी में 30 छात्र पढ़ते हैं
बताया जा रहा है कि एक बॉडी में करीब 30 छात्र पढ़ सकते हैं। यह बॉडी करीब एक वर्ष तक पढ़ने लायक रहती है। इसके बाद इसे दफना दिया जाता है। ऐसे में आयुर्वेद महाविद्यालय को एक वर्ष में कम से कम 10 बॉडी की आवश्यकता होती है। लेकिन अभी तक इस महाविद्यालय को एक भी बॉडी नसीब नहीं हुई।
मानव शरीर के लिए देश के कई महानगरों के मेडिकल कॉलेज, पुलिस व एफएसएल विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन आज तक एक भी मानव शरीर नहीं मिल पाया है। जिसके चलते छात्रों को प्लॉस्टिक के मानव शरीर से पढ़ाई करानी पड़ रही है।
दीपक कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य, आयुर्वेद महाविद्यालय रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की जांच तेज। दिल्ली से आई टीम ने AIIMS भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल पहलुओं की गहन पड़ताल की।
इंदौर के सुमन नगर में बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा। 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन ठप। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला सहित 4 लोग घायल।
भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष पर भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाएगी। जिले के 1522 बूथों पर व्याख्यान, वृक्षारोपण, छात्र सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एएनएम भर्ती परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन में कथित लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।