सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में दो दिनों में एक लाख से अधिक के मिलावटी घी का संदिग्ध स्टॉक जब्त किया गया है। इसमें गोवर्धन घी और धौलपुर फ्रेश घी शामिल हैं। जब्त किये स्टॉक से कुछ सैंपल भोपाल लैबोरिटी को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौर तालाब है कि प्रदेश में घी में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निदेर्शों के बाद जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर में लगातार की जा रही कार्रवाई से घी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
'गोवर्धन घी' के 5 अलग-अलग सैंपल लिए
रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने पंजाबी कॉलोनी स्थित सुपर स्टॉकिस्ट 'श्री राम एंटरप्राइजेज' पर औचक निरीक्षण किया। यहां टीम ने 'गोवर्धन घी' के 5 अलग-अलग सैंपल लिए। बताया गया कि पूर्व में जांचे गए गोवर्धन घी के सैंपल की रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई जिसके बाद मिलावटी होने के संदेह के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 69 हजार रुपये कीमत का पूरा स्टॉक सीज कर दिया। जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने 6 अगस्त को पन्ना रोड स्थित मोदी टावर में संचालित रिलायंस रिटेल लिमिटेड पर दबिश दी थी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में उपलब्ध घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर टीम ने मौके से गोवर्धन घी और धौलपुर फ्रेश के नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही संदिग्ध पाए गए घी का लगभग 41 हजार रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त कर लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बीते कुछ दिनों में की गई इन दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर अब तक कुल 1,10,000 रुपये का संदिग्ध घी सीज किया जा चुका है।
खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए उत्पादों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। रिपोर्ट में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की इस मुहिम का उद्देश्य केवल मिलावटी घी की बिक्री पर अंकुश लगाना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना भी है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि घी में मिलावट के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे कारोबारियों के बीच यह संदेश गया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर अब सख्त निगरानी रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज डीन ने पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा।