रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
क्रिप्टों एवं जमीन के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने ना सिर्फ उनकी गाढ़ी कमाई को हजम कर लिया, बल्कि उसी रुपये से दुबई पहुंच कर अय्यासी भी कर डाला। लेकिन रीवा आते ही ठगी का शिकार हुये लोगों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। लिहाजा पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं ठगी का शिकार हुये सैकड़ों लोग थाना के बाहर जमे हैं और अपनी गाढ़ी कमाई दिलाने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, मऊगंज के ढनगन निवासी विवेक तिवारी पुत्र ओम प्रकाश तिवारी ने बोट ब्रो बाईएफएक्स नाम की कंपनी बनाया। इसके बाद लोगों को कंपनी के माध्यम से क्रिप्टों में निवेश कर लाखों रुपये प्रति माह कमाने का झांसा दिया। जिसकी बातों में जिले के सैकड़ों लोग फंस गये और करोड़ों रुपये जमा कर दिये। गारंटी के रूप में वह लोगों से जमीन का एग्रीमेंट करता था और बताता कि रुपये फंसे तो उनकी जमा पूंजी उक्त जमीन से आ जायेगी। शुरुआत में तो प्रति माह वह जमा पूंजी के अनुसार रिटर्न देता था, लेकिन तीन-चार माह बाद रुपये आना बंद हो गये। इसके साथ ही जालसाज विवेक तिवारी दुबई पहुंच गया और लग्जरी लाइफ जीते हुये अय्यासी करने लगा। इसकी जानकारी लोगों का ेहुई तो उन्होंने जालसाज के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लिहाजा वह कुछ माह पूर्व सिविल लाइन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराये, लेकिन आरोपी के दुबई में होने के कारण पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई। इसी बीच शनिवार को पीड़ितों को पता चला कि जालसाज झिरिया पुल के पास एक काम्पलेक्स में खड़ा है। लिहाजा सैकड़ों लोग पहुंचे और उसे धर दबोचा और सिविल लाइन थाना ले गये। शिकायतकर्ताओं में अरविंद सिंह राठौर निवासी बेला रामपुर बघेलान, शिवम गुप्ता रीवा, राजीव विश्वकर्मा, महेश ठारवानी, केसी मिश्रा, राकेश कुशवाहा, विवेक सिंह, राजेश दुबे, दिनेश बजाज, विवेक मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, शिवदयाल कुशवाहा आदि शामिल हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विवेक तिवारी को हिरासत में लिया है। जिससे प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके आधार पर जालसाज ने 50 करोड़ से अधिक की ठगी किया है। जिसमें से दस करोड़ तो रीवा शहर के लोगों के हैं। लिहाजा सभी पीड़ित देर रात तक सिविल लाइन थाना के सामने जमे रहे।
सेलीब्रिटी की तरह थी लाइफ स्टाइल
पीड़ितों ने कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। जिसमें जालसाज विवेक तिवारी की लाइफ स्टाइल सेलीब्रिटी की तरह नजर आ रही है। कार्यक्रमों में वह चारों तरफ से युवतियों से घिरा है और कई लोग उसके पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि कई बड़े बिजनेस मैन की तरह दिखने वाले लोग उससे हाथ मिलाने के लिये कतार में खड़े हैं। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी उनकी गाढ़ी कमाई से ही इस तरह की लग्जरी लाईफ दुबई में जी रहा था और अय्यासी कर रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।