इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जानें वैश्विक तनाव का बाजार पर असर, विभिन्न शहरों में रेट अलग होने के कारण और असली चांदी पहचानने के आसान तरीके

बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। सोना ₹11,000 टूटकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि पिछले सप्ताह यह ₹1.58 लाख के स्तर पर था। चांदी की स्थिति और भी चौंकाने वाली है; इसमें ₹28,000 की बड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे इसके दाम ₹2.60 लाख से गिरकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। अनिश्चितता के इस माहौल में निवेशक अपनी गोल्ड होल्डिंग्स बेचकर कैश (डॉलर) इकट्ठा कर रहे हैं। डॉलर की इस बढ़ती मांग ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों को नीचे धकेल दिया है।
अक्सर देखा जाता है कि अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग होते हैं। इसके मुख्य कारणों में ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च शामिल हैं। इसके अलावा, दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में सोने की भारी खपत के कारण ज्वेलर्स थोक में खरीदारी करते हैं, जिससे वहां ग्राहकों को कुछ छूट मिल पाती है। स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन की मांग-सप्लाई नीति और पुराने स्टॉक का खरीद मूल्य भी शहर-दर-शहर रेट तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अलग-अलग प्रदेश में वेट का भी असर होता है।
वर्ष 2026 सोने-चांदी के निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
सोना: 31 दिसंबर 2025 को ₹1.33 लाख से शुरू होकर 29 जनवरी को ₹1.76 लाख के शिखर पर पहुँचा और अब तक लगभग ₹28,903 सस्ता हो चुका है।
चांदी: 29 जनवरी को ₹3.86 लाख के अपने ऑलटाइम हाई को छूने के बाद, पिछले 50 दिनों में इसमें ₹1.53 लाख की भारी गिरावट आई है।
ज्वेलर्स से खरीदारी करते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही चुनें। असली चांदी की पहचान के लिए आप घर पर ये आसान टेस्ट कर सकते हैं:
मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती।
आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ सामान्य से कहीं अधिक तेजी से पिघलती है।
क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर यदि काला निशान आए, तो चांदी असली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपये) का जीवाश्म ईंधन आयात किया। कच्चे तेल की खरीद में 10% की बढ़ोतरी और रिफाइनरियों के आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को बिकवाली का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। सेंसेक्स 537.56 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.45 के स्तर पर पहुंच गया।
अक्टूबर 2026 के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी। खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के महंगे होने से खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हुई, जो RBI के टॉलरेंस बैंड से अधिक है। जानिए इसका अर्थव्यवस्था और रेपो रेट पर असर।
भारतीय जीवन बीमा निगम, कोफोर्ज, अडानी ग्रीन एनर्जी और मीशो को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। नवंबर-2026 के इंडेक्स रिव्यू के तहत हुए इस बदलाव के बाद वैश्विक इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 12.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर को पार कर गया। इस तेजी में वित्तीय और मीडिया शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 सूचकांक 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,255 पर पहुंच गया।