सतना नगर निगम का जीपीएफ घोटाला अब और गहराता जा रहा है। आरोप सिद्ध होने और आरोपी से राशि की वसूली होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित कर्मचारियों के खाते में पैसे वापस नहीं डाले गए। सवाल उठ रहा है कि क्या केवल बाबू को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और असली गुनहगार बचाए जा रहे हैं?

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जीपीएफ घोटाले का असल मास्टर माइंड कौन है और किसे बचाने की कोशिशें चल रही हैं यह सवाल नगर निगम के हर उस कर्मचारी के जेहन में उठ रहा है जिसे इस घोटाले की पूरी कैफियत पता है। दरअसल, नगर निगम में पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे जीपीएफ घोटाले में आरोप सिद्ध हो जाने, दोषी से पैसे की वसूली होने के बावजूद अभी तक संबंधित के खिलाफ न तो नगर निगम में एफआईआर दर्ज कराई है और न ही जिन कर्मचारियों के खाते से पैसे की निकासी हुई थी उनके खाते में पैसे डाले गए हैं। इसीलिए यह सवाल उठ रहा है कि यदि जीपीएफ शाखा का बाबू इस पूरे घोटाले के लिए जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई जा रही है? जिम्मेदारों को किस बात का डर है? यहां उल्लेखनीय है कि लगभग जनवरी माह में नगर निगम में जीपीएफ घोटाला सामने आया था जिसमें आरोप लगे थे कि शाखा के बाबू अभिलाष श्रीवास्तव ने दस से 12 कर्मचारियों के खाते से 9 से 10 लाख रुपए जीपीएफ खाते से निकाल लिए। मामला सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त ने आरोपी को निलंबित करते हुए तत्कालीन उपायुक्त भूपेन्द्र देव सिंह परमार की अध्यक्षता में एक जांच टीम बनाई थी। देवेन्द्र पांडेय, अनिल श्रीवास्तव एवं सुनील जाट इस टीम में शामिल किए गए थे। टीम द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर आरोपी अभिलाष श्रीवास्तव से राशि की वसूली तो कर ली गई लेकिन अभी तक यह राशि उन कर्मचारियों के खाते में नहीं डाली गई जिनके खाते से निकाली गई थी।
रिटायर के कगार पर कई कर्मचारी
जीपीएफ घोटाले में जिन कर्मचारियों के खाते से पैसे निकाले गए थे उनमें से कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जो अब रिटायर की कगार पर पहुंच गए हैं। अगर सिर्फ एक कर्मचारी की ही बात करें तो राजस्व शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक एसडी सेन सितम्बर माह में रिटायर होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनके भी जीपीएफ खाते से लगभग 1 से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए गए थे।
अन्य घोटालों की तरह न हो जाए हश्र
नगर निगम में कई घोटाले सुर्खियों में आते हैं, एक -दो कर्मचारियों को निलंबित कर जांच बैठा दी जाती है। कुछ दिनों बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। नगर निगम में हुए जीपीएफ घोटाले को लेकर भी यह आशंका जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि जीपीएफ का काम देख रहे बाबू अभिलाष श्रीवास्तव को निलंबित कर उनसे राशि तो वसूल ली गई लेकिन न तो उन पर अभी तक एफआईआर दर्ज कराई गई और न ही इसकी जांच कराई गई कि क्या इस पूरे घोटाले को सिर्फ अभिलाष श्रीवास्तव ने अंजाम दिया। कहीं बाबू की बली चढ़ाकर (निलंबित कर) घोटाले में शामिल बड़े घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास तो नहीं हो रहा।
बाबू ऐसे करता था खेल
इन सवालों के नहीं मिले जवाब
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह