सीधी जिले के मैथिली बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में 11वीं कक्षा की छात्रा कल्पना जायसवाल का शव खिड़की से फंदे पर लटका मिला। कमरे की दीवार पर लिखा धमकी भरा संदेश "एक दिन सब मरोगे" मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है। मृतका के परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है, जबकि पुलिस ने इसे फिलहाल आत्महत्या का मामला बताया है। छात्र संगठनों ने न्यायिक जांच और 50 लाख की सरकारी सहायता की मांग की है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
शहर के मैथिली बालिका छात्रावास क्रमांक एक में 11वीं की छात्रा का शव खिडकी के छड़ पर लगाए गए फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना रविवार शाम की है। छात्रा का शव जिस संदिग्ध अवस्था में मिला है और कमरे की दीवार पर लिखे धमकी भरे संदेश ने पूरे मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है।
मृतका छात्रा की पहचान कल्पना जायसवाल पिता राम कृपाल जायसवाल निवासी ग्राम पैगमा, थाना बहरी के रूप में हुई है। वो छात्रावास के एक कमरे में अपनी पांच सहेलियों के साथ रहती थी जो ग्यारहवीं में एग्रीकल्चर विषय की छात्रा थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण घटना के समय उसकी दो सहेलियां घर गई हुई थीं और दो बाजार गई थीं। जब उसकी सहेलियां बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
सूरत-ए-हाल दिख रहे संदिग्ध
पुलिस को मौके से जो तथ्य मिले हैं, वे इस मामले को उलझा रहे हैं। छात्रा का शव दुपट्टे से खिडकी से लटका हुआ मिला। अजीब बात यह है कि खिडकी की ऊंचाई केवल 4.5 फीट थी और मृतका का आधे से अधिक शरीर जमीन पर रखा हुआ था। इससे भी ज्यादा संदिग्ध ये है कि शव के पास की दीवार पर- "एक दिन सब मरोगे" जैसा धमकी भरा संदेश लिखा मिला।
उधर छात्रा के साथ रह रही संतोषी सेन और हॉस्टल इंचार्ज अमृता सिंह ने बताया कि मृतका शांत स्वभाव की छात्रा थी। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वहीं मृतका के बाबा पुरुषोत्तम जायसवाल ने शव मिलने की संदिग्ध परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शव मिला है ऐसे में यह हत्या है या आत्महत्या यह कहना मुश्किल है।
छात्रा के मौत की न्यायिक जांच हो : ज्योति
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1 सीधी के बालिका छात्रावास में झकझोर देने वाली घटना हुई है। इस छात्रावास में पैगमा गांव के रामकृपाल जायसवाल की बेटी कल्पना रहती थी जिसकी मृत्यु हो गई है। स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई सीधी की अध्यक्ष छात्रा ज्योति पटेल ने कहा कि कल्पना खिड़की से फांसी लगाकर लटकी दिख रही है जबकि ये संभव नहीं लग रहा है और दीवाल में ये भी लिखा है कि- "एक दिन सब मरोगे" ये और चौंकाने वाली बात है। इसकी न्यायिक जांच हो। साथ ही ज्योति ने उसके घर वालों को कम से काम 50 लाख की मदद करने की सरकार से मांग की है।
जांच के बाद तथ्य के आधार पर होगी कार्यवाहीः टीआई
इस संबंध में थाना प्रभारी कोतवाली कन्हैया सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।