रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरगड़ी में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रीवा-मनगवां हाईवे पर चकाजाम कर दिया। तीन घंटे तक बंद रहे यातायात को पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया। ग्रामीणों ने क्रासिंग निर्माण और परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा-मनगवां हाइवे पर स्थित चोरगड़ी के पास सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक पांच साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने चकाजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा सका।
जानकारी के अनुसार चोरगड़ी निवासी राकेश पटेल का पांच वर्षीय पुत्र रेहान पटेल सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह सड़क पर आ गया, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। वहीं मौके पर परिजन समेत स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने घटना स्थल पर चकाजाम कर दिया। जिससे यातायात थम गया। परिजनों की मांग थी कि चोरगड़ी के नौढ़िया मोड़ के पास क्रासिंग बनाई जाये। इसके अलावा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाये। घटना की जानकारी लगते ही रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। जिसके बाद जाम खुल सका। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी अस्पताल भेजा।
लगातार हो रहे हादसे
ग्रामीणों का कहना है कि चोरगड़ी में व्यवस्थित क्रासिंग नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। कई ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। प्रशासन से इस संबंध में मांग की गई थी कि क्रासिंग बनाई जाये, लेकिन उनकी बातों को अनुसना कर दिया गया। जिसके चलते फिर एक मासूम को जान से हाथ धोना पड़ा है।
फंसे रहे राहगीर व वाहन
घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। इसके बाद ही ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे-बड़े सभी वाहन फंसे रहे। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 6 बजे पुलिस ने समझाइश देकर जाम को खुलवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।