सिंगरौली में कर सलाहकार और सिंगरौली ट्रेडर्स के 7 ठिकानों पर जीएसटी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच में कई बोगस फर्म और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। कार्रवाई सतना, रीवा और सिंगरौली टीमों ने मिलकर की। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले में एक कर सलाहकार समेत 7 ठिकानों पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर सीजीएसटी विभाग और ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ छापेमार कार्यवाही की है। जांच टीम को सिंगरौली ट्रेडर्स संचालक के पास से कई बोगस फर्म मिली है। इस कार्यवाही में सतना, रीवा और सिंगरौली की टीम शामिल है। जिसमें 22 सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि टीम ने यह नहीं बताया कि कितने टैक्स की चोरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ईओडब्ल्यू और जीएसटी के टीम को सिंगरौली ट्रेडर्स के खिलाफ बोगस कंपनियों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद आज मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे ईओडब्ल्यू और जीएसटी के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ सिंगरौली ट्रेडर्स के संचालक साधु शरण के दुकान, गोदाम और कर सलाहकार अनिल कुमार शाह के दफ्तर में छापेमारी शुरू की।
इस दौरान टीम ने अलग-अलग सहित छह ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही की हैं। जांच टीम ने फर्म की पड़ताल की, जहां सभी काम कागजों पर चल रहे थे। वहीं जीएसटी से संबंधित कागजों में हेरा फेरी की आशंका जताई जा रही है और ईओडब्ल्यू की टीम इसलिए शामिल है क्योंकि कागजों में अगर गड़बड़ हुई है तो संस्था में वित्तीय अनियमितता भी आवश्यक रूप से की गई होगी। सूत्र बताते हैं कि सिंगरौली ट्रेडर्स के संचालक साधु शरण का सिंगरौली के नौगढ़ इलाके में सीमेंट सरिया की एक फर्म है। इसके अलावा एक आटा मिल का प्लांट है। साथ ही किसान सहायता केंद्र के नाम से खाद और बीज का भी बड़ा कारोबार है और इसी व्यापारी का टैक्स से संबंधित काम देखने वाले कर सलाहकार अनिल कुमार शाह के यहां पर भी कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिंगरौली ट्रेडर्स नाम की इस फर्म का सारा जीएसटी और टैक्स से संबंधित काम अनिल कुमार शाह देख रहे थे। इसी वजह से अनिल शाह के यहां पर भी ईओडब्ल्यू और जीएसटी टीम ने कागज जप्त किए हैं। यह कार्यवाही देर शाम तक चलती रही। इसमें बड़ी टैक्स की चोरी का खुलासा हो सकता है।
बोगस फर्मों से टैक्स की चोरी
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सिंगरौली ट्रेडर्स के संचालक ने कई बोगस फर्म के जरिए टैक्स की चोरी की है। कई फर्म ऐसी मिली है कि जिनके नाम से काम किया जा रहा है लेकिन वह उस पते में है ही नहीं। काम करने वाला दूसरा व्यक्ति है जबकि लाभ लेने वाला दूसरा व्यक्ति है। वहीं बोगस आईटीसी आगे पास आॅन कर विभाग को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। यह कंपनी सिर्फ दस्तावेजों पर मौजूद थी और इसका इस्तेमाल टैक्स चोरी के लिए किया गया। संचालक ने फर्जी खरीद फरोख्त दिखाकर लाखों रुपए का लेनदेन किया है।
जानकारी मिली थी कि फर्जी इन्वॉइस के बेस पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट जनरेट करके शासन को जाने वाले पैसों में सेंधमारी कर सरकार के राजस्व की चोरी कर रहे थे। यह जिन कंपनियों का नाम बता रहे थे वह सही नहीं लग रहे हैं, जांच इनिशियल स्टेज पर है सब जल्दी ही सामने आ जाएंगे।
डॉ. अरविंद ठाकुर, एसपी, ईओडब्ल्यू रीवा
वोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। बहुत सारे ऐसे बिजनेस प्रेमिसेस पाए गए हैं जो सही नहीं है ना ही वह व्यक्ति मिले हैं। कहीं पर भी व्यावसायिक गतिविधियां नहीं मिली है। बावजूद उसे इसके बिजनेस के जारी इनपुट टैक्स क्रेडिट ली गई है।
दीप खरे, जॉइंट कमिश्नर जीएसटी सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।