रीवा के सिरमौर चौराहे स्थित रतन किराना स्टोर पर जीएसटी एंटी एवेशन विंग सतना और रीवा की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई। किराना दुकान की आड़ में सीमेंट का करोड़ों रुपये का गुप्त कारोबार चल रहा था। घर और दुकान दोनों जगह छापेमारी, दस्तावेज जब्त, करोड़ों की टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लंबे समय बाद जीएसटी की एंटी एविजन विंग सतना ने रीवा में बड़ी रेड मारी। एक ऐसे दुकान में कार्रवाई की जो सब को धोखा देकर कारोबार कर रहा था। नाम किनारा दुकान का था और असल काम सीमेंट का था। करोड़ों की कमाई को कम दिखा रहा था। जीएसटी की टीम को भनक लगी और छापामार दिया। घर और दुकान दोनों जगह जांच चल रही है। करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा संभव है।
मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी एंटी एविजन विंग सतना और रीवा जीएसटी टीम ने एक साथ सिरमौर चौराहा स्थिति रतन किराना स्टोर में दबिश दी। 15 सदस्यीय टीम कार्रवाई में शामिल रही। रतन किराना के संचालक का नाम रतन गुप्ता है। रतन गुप्ता जीएसटी के शक के दायरे में इसलिए आए क्योंकि यह दिखावे के लिए किनारा की दुकान खोल कर बैठे थे लेकिन पीछे का कारोबार कुछ और कर रहे थे। इनकी कमाई करोड़ों में है। साल में इनका 10 करोड़ से अधिक का टर्न ओव्हर है लेकिन यह रिटर्न फाइल में कम इंकम दिखा रहे थे। इसके कारण यह जांच में फंस गए। टीम ने सुबह से शुरू की कार्रवाई देर रात तक जारी रखी। इनके दुकान के ऊपर ही निवास भी है। टीम ने दुकान और घर दोनों जगह कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों ही जगह पड़ताल की जा रही है। सभी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान खुद पहुंचे जेसी
रतना किनारा दुकान में रीवा और सतना की टीम ने दबिश दी। मामला बड़ा था इसलिए टीम को लीड करने खुद जीएसटी विभाग के जेसी राकेश साल्वी भी पहुंचे। उन्हीं के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में टीम ने मकान और दुकान को एक कर डाला। सभी जगह से दस्तावेज खंगाले गए जिसमें उन्होंने सीमेंट कारोबार किया था। फिलहाल पहले दिन रतन गुप्ता टीम के सामने टैक्स सरेंडर नहीं किए। अब पूरी जांच के बाद ही टैक्स चोरी निकल कर सामने आ पाएगी। संभव है शनिवार तक दुकानदार का काला चिट्ठा सामने आ जाएगा।
कार्रवाई में यह अधिकारी रहे मौजूद
रतन गुप्ता के दुकान और घर पर हुई कार्रवाई में डीसी उमेश त्रिपाठी के अलावा अभिनव त्रिपाठी असिस्टेंट कमिश्नर एसपीओ शैलेन्द्र पाण्डेय, सोमेश श्रीवास्तव, प्रसून मिश्रा रीवा, इंस्पेक्टर अनिल बनाफर, मनीष शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, हरिहर तिवारी, शुभाष सिंह, अमृता त्रिपाठी रीवा, पीएस सत्ननारायण महेन्द्र और स्थानीय पुलिसबल मौजूद रहे।
रतना किराना दुकान में कार्रवाई की जा रही है। अभी कार्रवाई जारी है। किराना दुकान के साथ ही संचालक सीमेंट का व्यवसाय भी करते हैं। कम सेल दिखा रहे थे और मुनाफा अधिक कमा रहे थे। इसी की जांच चल रही है।
-उमेश त्रिपाठी डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी एएबी सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।