Gwalior Hazira Crime News: ग्वालियर के हजीरा चौराहे पर करिश्मा होटल के संचालक सोनू सिंह पर बदमाशों ने गोली चलाई। खाना न मिलने पर भड़के मुख्य आरोपी करण बाथम और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस। देखें पूरी रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ देर रात खाना न मिलने से नाराज कुछ बदमाशों ने एक नामचीन होटल कारोबारी पर कट्टे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि होटल संचालक ने ऐन वक्त पर खुद को बचा लिया, जिससे उनकी जान बच गई। गोली चलाने के बाद बदमाशों ने होटल में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। यह पूरी सनसनीखेज वारदात होटल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। घटना ग्वालियर के हजीरा चौराहे स्थित 'करिश्मा होटल' की है।
होटल संचालक सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे (1:30 AM) वह होटल का सामान समेट रहे थे और शटर बंद करने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर कुछ युवक वहाँ पहुँचे और खाना मांगने लगे। जब सोनू सिंह ने उनसे कहा कि होटल बंद हो चुका है और अब खाना नहीं मिल पाएगा, तो बदमाश बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने पहले तो गाली-गलौज शुरू की और देखते ही देखते विवाद बेहद हिंसक हो गया।
CCTV फुटेज और चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों में शामिल करण बाथम नाम के युवक ने अपनी कमर से कट्टा (देशी पिस्तौल) निकाला और सीधे सोनू सिंह को निशाना बनाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली चलते ही होटल में भगदड़ मच गई। सोनू सिंह ने तत्परता दिखाते हुए खुद को एक तरफ झुकाया, जिससे गोली उनके पास से निकल गई। फायरिंग करने के बाद भी बदमाशों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने होटल के कैश काउंटर पर तोड़फोड़ की, अंदर रखा सामान उठाकर फेंक दिया और कुर्सियों को लात मारकर तहस-नहस कर दिया। काफी देर तक होटल और बाहर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
वारदात की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक आरोपी स्कूटी से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जैसा हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया
"देर रात होटल बंद होने और खाना न मिलने की बात पर यह पूरा विवाद हुआ था। मुख्य आरोपी की पहचान करण बाथम के रूप में कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके अन्य साथियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।"
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह