हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सीएमडी डीके सुनील ने दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेजस में कोई तकनीकी कमी नहीं है, यह एक शानदार और सुरक्षित विमान है, जिसका सुरक्षा रिकॉर्ड बेहतरीन है। HAL जल्द ही U-CAV CATS वॉरियर प्रोजेक्ट को भी पूरा करने वाला है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील ने दुबई एयर शो के अंतिम दिन भारतीय हल्के लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) के क्रैश होने की घटना को महज दुर्भाग्यपूर्ण हादसा करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना का तेजस कार्यक्रम के भविष्य पर किसी भी प्रकार का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा HAL चेयरमैन ने एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट में रक्षा निर्यात पर बोलते हुए इस बात पर जोर दिया कि तेजस में किसी प्रकार की कोई तकनीकी कमी नहीं है।
"तेजस में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। मैं इस मंच से यह घोषणा करता हूं कि यह एक शानदार लड़ाकू विमान है। यह पूरी तरीके से सुरक्षित है और दुनिया में इसका सुरक्षा रिकॉर्ड बेहतरीन है।"
डीके सुनील ने बताया कि यह दुर्घटना बेशक दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसका तेजस के भविष्य या उसकी क्षमताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि दुबई में हुआ यह क्रैश पहला मौका था जब तेजस किसी विदेशी धरती पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। निर्माण के बाद से यह तेजस के साथ हुई केवल दूसरी क्रैश घटना है, जो इसके बेहतरीन सुरक्षा रिकॉर्ड को दर्शाती है।
HAL चेयरमैन ने कहा कि जब कोई देश अपनी स्वदेशी तकनीक पर आगे बढ़ता है, तो उसे कई चरणों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने जोर दिया कि भारत ने इस 4.5 जेनरेशन के लड़ाकू विमान को नई क्षमताओं के साथ बनाकर एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। सुनील ने कहा, "भले ही लोग आलोचना करेंगे और बातें बनाएंगे, लेकिन हमको पीछे नहीं हटना होगा। हमारे पास अभी 180 तेजस हैं और यह संख्या भविष्य में और बढ़ेगी। हमारे पास इस विमान के लिए एक बड़ी निर्यात मार्केट (Export Market) भी होगी।"
HAL के भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल (U-CAV) प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया। CATS वॉरियर नामक यह प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, CATS वॉरियर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा और 2027 तक इसकी पहली उड़ान की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत। एलजी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड।
कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंजन में खराबी के बाद वापस लौटना पड़ा। जानिए कैसे पायलट ने ओवरवेट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले केस्वरूप नगर क्षेत्र में आज तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक 40 साल पुरानी 5 मंजिला पीजी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के दूसरे दिन भी मलबे को हटाने और राहत-बचाव का काम तेजी से जारी है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए 'इक्वल-एरिया' मानचित्र प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। जानिए प्रस्ताव की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विवादित मस्जिद का ढांचा ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे 20 फीट गहरा और 100 साल पुराना प्राचीन कुआं मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और कृषि जैसे अहम मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।