हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास पर खुदकुशी की। जानें 2001 बैच के इस ADGP/IG अधिकारी के जीवन, विवादों और घटना से जुड़ी प्रमुख बातें।

चंडीगढ़. स्टार समाचार वेब.
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, उन्होंने संभवतः अपने PSO की पिस्तौल (या सर्विस रिवॉल्वर) से फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू कर दी।
चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद इसे खुदकुशी का मामला बताया, लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है और पुलिस कारणों की जाँच कर रही है।
अधिकारी के बारे में : वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस में 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। 29 सितंबर को ही उन्हें रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) के तौर पर तैनात किया गया था।
पारिवारिक स्थिति: उनकी पत्नी, अमनीत पी. कुमार, हरियाणा सरकार में सीनियर आईएएस अफसर हैं और नागरिक उड्डयन विभाग की सचिव हैं। घटना के समय वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान दौरे पर थीं, जो 8 अक्टूबर की शाम को भारत लौटेगा। वाई पूरन कुमार अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। उनकी एक और बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही है।
घटनास्थल: यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की कोठी नंबर 116 के ग्राउंड फ्लोर पर हुई। यह तीन मंजिला कोठी है जिसके अलग-अलग फ्लोर पर अन्य परिवार भी रहते हैं।
गोली की आवाज़: कोठी के बाहर तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी थी। हालांकि, कोठी के ठीक सामने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने गोली चलने की कोई आवाज़ नहीं सुनी, और उन्हें पुलिस के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली।
वाई पूरन कुमार का प्रशासनिक करियर विवादों से भी जुड़ा रहा।
प्रमोशन पर सवाल: उन्होंने पिछले साल कुछ आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये प्रमोशन गलत तरीके से किए गए हैं और गृह मंत्रालय के नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने 2001 बैच के अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रमोशन देने और उनकी सैलरी फिर से तय करने की मांग की थी।
उत्पीड़न के आरोप: उन्होंने पूर्व डीजीपी मनोज यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अंबाला के एसपी को शिकायत दी थी और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। यह मामला 2020 में शहजादपुर थाने के मंदिर से जुड़ा था, जहाँ तत्कालीन डीजीपी ने उनसे मंदिर स्थापित करने से पहले सरकारी अनुमति लेने के बारे में सवाल किया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।