अमरपाटन और मैहर क्षेत्र में संक्रामक रोगों व एनसीडी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर कई सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। दो सीएचओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी हुआ है, जबकि दस सीएचओ के वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं। साथ ही टीबी खोज अभियान में कम उपलब्धि पर सभी सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी कर चार दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आईडीएसपी-आईएचपी पोर्टल पर संक्रामक बीमारियों की रिपोर्ट एस फार्म पर दर्ज न करने के चलते अमरपाटन विकासखंड की ग्राम ओबरा की सीएचओ शशि सोनी एवं पपरा सीएचओ रिया सूर्यवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यह नोटिस सीएमएचओ डा. मनोज शुक्ला द्वारा मैहर कलेक्टर द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बाद जारी की गई। बताया गया कि संक्रामक बीमारियों की रिपोर्ट को एएनएम द्वारा रोजाना एस फार्म पर करने के निर्देश हैं। जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में एएनएम पदस्थ नहीं हैं वहां पर सीएचओ द्वारा कार्य सम्पादित किया जाने के निर्देश दिए गए थे। अमरपाटन विकासखंड की ओबरा गांव की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शशि सोनी एवं पपरा गांव की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया सूर्यवंशी द्वारा कार्य को गंभीरता से नहीं लिया गया। लापरवाही के चलते नवम्बर माह में एस फार्म में एक दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रिपोर्ट दर्ज न करने के कारण जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मैहर कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ को दोनो उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देश दिए गए थे। सीएमएचओ ने बताया कि दोनों उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सीएचओ को स्पष्टीकरण देने एवं कार्य में सुधार करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। जवाब समय पर न मिलने एवं कार्य में सुधार न होने पर सीएचओ का 15 दिन के वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।
एनसीडी कार्य की प्रगति कमजोर, 10 सीएचओ को शोकॉज
सीएमएचओ ने बताया कि एनसीडी कार्य में कम प्रगति मिलने पर अमरपाटन एवं मैहर के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ 10 सीएचओ की 10 दिन के वेतन कटौती के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब -तलब के साथ एनसीडी पोर्टल पर शत- प्रतिशत डाटा दर्ज करने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है। जानकारी के अनुसार अमरपाटन की उप स्वास्थ्य केन्द्रों में मौहारी की अनुपमा सेन, जरमोहरा की मुमताज बानो, खरमसेड़ा के कृष्णकांत तिवारी, कोरिगवां की ललिता सिंह गौर, बेला की प्रतिभा पटेल, बिछिया की रश्मि सिंह एवं मैहर उप स्वास्थ्य केन्द्रों में जूरा की पूजा चतुर्वेदी, बेरमा की आरती वर्मा, जीतनगर की रोशनी वर्मा, जुड़वानी की ज्योतिन वर्मा को शोकॉज नोटिस जारी की गई है।
चार दिन में पूरा करें टीबी खोज अभियान का लक्ष्य
बताया गया कि कारण बताओ नोटिस के अलावा जिले के सभी कम्युनिटी हेल्थ आॅफीसरों को टीबी खोज अभियान अन्तर्गत शत- प्रतिशत स्क्रीनिंग करने के लिए चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है। अभियान में मरीजों की स्क्रीनिंग को निक्षय साफ्टवेयर में दर्ज करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि जिले भर में चलाए जा रहे सघन टीबी खोज अभियान अन्तर्गत जिले की कुल उपलब्धि 46 फीसदी ही है। इतनी कम उपलब्धि के चलते जिले की छवि खराब हो रही है। प्रदेश में टीबी सघन खोजी अभियान में सतना जिला नीचे से दूसरे पायदान पर है। जिले को ऊंचे पायदान पर पहुंचाने के लिए जिले के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रो में पदस्थ कम्युनिटी हैल्थ आफीसरों को चार दिन में लक्ष्य का शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग कर साफ्टवेयर में अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों की की जा रही एक्स-रे की इंट्री भी दर्ज करने के लिए कहा गया है। चार दिन में अगर यह इंट्री शत- प्रतिशत दर्ज नहीं होती तो ऐसी स्थिति में जिले में इस कार्य में लगे सभी सीएचओ के सात दिन की वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह