ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।

बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (ICC) टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम को मिला-जुला असर देखने को मिला है। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लंबी छलांग लगाई है।
श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल दो पायदान नीचे खिसक कर नवे (9वें) स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सातवें स्थान पर बने हुए हैं और वर्तमान में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर कायम हैं।
दूसरी ओर, घुटने की चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर रहने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट गेंदबाजों की सूची में अपना दूसरा स्थान गंवा चुके हैं। बुमराह अब खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने शीर्ष क्रम में अपनी स्थिति मजबूत की है।
देवदत्त पडिक्कल: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दो शतकों की मदद से कुल 328 रन बनाने वाले पडिक्कल को इसका बड़ा इनाम मिला है। वह पांच पायदान की छलांग लगाकर 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सोनल दिनुशा: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार शतक जड़े। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर वह 29 पायदान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर आ गए हैं।
ओली रॉबिन्सन और जोश टंग: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन छह स्थान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, जोश टंग अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
मोहम्मद अब्बास और सऊद शकील: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास 9 विकेट लेकर संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों में सऊद शकील 97 रनों की शानदार पारी के चलते 15 स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आजम पांच स्थान फिसलकर 15वें स्थान पर आ गए हैं।
test <a href="https://test.com/test123" rel="dofollow" target="_blank">test 123</a> Olivia Davis 43879

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।
भारत के न्यूजीलैंड दौरा 2026 के लिए वनडे, T20 और टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है जबकि यशस्वी और जडेजा बाहर हैं। जानिए पूरा मैच शेड्यूल और स्क्वॉड।
मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में नाबाद 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जानिए इस रिकॉर्ड पारी और बाबासाहेब निंबालकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।
BCCI ने पुरुष चयन समिति का पुनर्गठन किया है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है, जबकि रमेश पोवार ने अजित अगरकर की जगह ली है।
पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। भारत को मिला 2028 पैरालंपिक का कोटा।
एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने पुरुषों के J1-70 किग्रा वर्ग में इंडोनेशियाई एथलीट को हराकर कांस्य पदक जीता। जानिए मैच का पूरा हाल।
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हुई। सम्राट नारुहितो ने उद्घाटन किया। भारतीय दल की अगुवाई प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने की।
5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया था। इस पर अय्यर ने कहा- मैं उससे यही कहता हूं कि तुम्हें मौका मिलेगा। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की।