IND vs AFG ODI & Test Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान। शुभमन गिल कप्तान बने, जबकि रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस। देखें पूरी टीम और नेट बॉलर्स की लिस्ट।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए कमर कस ली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज का बिगुल बज चुका है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून 2026 से खेला जाएगा, जबकि वनडे सीरीज का रोमांच 13 जून 2026 से शुरू होगा।
बीसीसीआई ने दोनों ही प्रारूपों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि, टीम के दो सबसे सीनियर खिलाड़ियों—रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
बीसीसीआई द्वारा घोषित की गई वनडे टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों का नाम शामिल है। लेकिन बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि इन दोनों दिग्गजों का मैदान पर उतरना पूरी तरह से उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की हरी झंडी मिलेगी।
मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच रहे हैं। हार्दिक वहां करीब एक हफ्ता बिताएंगे, जहां उनकी फिटनेस की बारीकी से निगरानी की जाएगी। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सीधे टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को भी CoE में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था, लेकिन फिलहाल उनकी फिटनेस और रिपोर्टिंग को लेकर कोई पुख्ता अपडेट सामने नहीं आया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ एक मजबूत टीम चुनी गई है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी।
कप्तान: शुभमन गिल
उप-कप्तान: श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज: रोहित शर्मा*, विराट कोहली
विकेटकीपर: केएल राहुल, ईशान किशन
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर
स्पिनर: कुलदीप यादव
तेज गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
नोट: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।
6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम मैनेजमेंट ने नेट सत्र (Net Sessions) की तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। जम्मू-कश्मीर के घातक तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को विशेष रूप से नेट बॉलर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के बावजूद आकिब को मुख्य टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर काफी सवाल उठे थे, लेकिन अब उन्हें भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने की जिम्मेदारी मिली है।
आकिब नबी डार के अलावा टीम मैनेजमेंट ने भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती देने के लिए 6 और प्रतिभाशाली गेंदबाजों को नेट्स में बुलाया है। इनमें शामिल हैं:
तेज गेंदबाज: गुरजपनीत सिंह और प्रिंस यादव
स्पिनर्स: सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार
यह नेट बॉलर्स भारतीय टीम को अफगानिस्तान के स्पिन और पेस अटैक से निपटने के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह