ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 16 तेल और गैस जहाजों को निकालने के लिए ईरान से संपर्क किया है। जानें भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर इसका प्रभाव।

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच घोषित युद्धविराम (Ceasefire) के बाद भारत सरकार ने अपने फंसे हुए तेल और गैस के जहाजों को सुरक्षित निकालने की कवायद तेज कर दी है। नई दिल्ली ने आधिकारिक तौर पर तेहरान से संपर्क किया है ताकि होर्मुज के रणनीतिक मार्ग में रुके हुए 16 भारतीय मालवाहक जहाजों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके।
विदेश मंत्रालय ने इस युद्धविराम की घोषणा की सराहना की है। मंत्रालय के अनुसार, भारत हमेशा से ही बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष सुलझाने का पक्षधर रहा है। भारत ने उम्मीद जताई है कि इस कदम से न केवल मध्य पूर्व में शांति बहाल होगी, बल्कि वैश्विक व्यापार नेटवर्क और ऊर्जा आपूर्ति में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।
भारत के लिए यह स्थिति बेहद संवेदनशील है क्योंकि वर्तमान में होर्मुज के पास भारत के 16 जहाज फंसे हुए हैं। इन जहाजों में 2 लाख टन से अधिक एलपीजी (LPG) लदी है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 85% आयात करता है, जिसमें से 60% हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। इन जहाजों की वापसी से देश में गैस और तेल की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
इसी बीच, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पश्चिम एशिया की सुरक्षा और व्यापारिक मार्गों की स्थिरता पर चर्चा हुई। साथ ही, विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आगामी यूएई (UAE) दौरा भी क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) शुरू कर दी है। अब मात्र 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जानें इसके कारण, नियम और उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई।
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह