टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से मात दी। हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर। मैच हाइलाइट्स और रिकॉर्ड्स यहाँ देखें।

मैच के मुख्य आकर्षण
चेन्नई। स्पाेर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी को मजबूती दी है, जबकि इस ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (256/4) खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 184 रन ही बना सकी।
इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
चेपॉक के मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है (विश्व रिकॉर्ड 260/6, श्रीलंका बनाम केन्या, 2007)। साथ ही, यह भारत का वर्ल्ड कप में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है, जिसने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए 218 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
जिम्बाब्वे का संघर्ष: ब्रायन बेनेट की साहसी पारी
257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। हालांकि, ओपनर ब्रायन बेनेट ने अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और नाबाद 97 रन बनाए। वह महज 3 रन से अपने शतक से चूक गए और टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।