भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।

बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार 02 जुलाई को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख देखने को मिला है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता की सकारात्मक खबरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने घरेलू निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है।
कारोबार की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में जबरदस्त जोश दिखाई दिया। सुबह 9:40 बजे तक सेंसेक्स: 493.71 अंकों यानी 0.64% की बढ़त के साथ 77,416.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी: 143.85 अंकों यानी 0.60% की उछाल के साथ 24,149.70 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये में मजबूती: शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया भी मजबूत होकर 94.95 के स्तर पर आ गया।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा। इन्फोसिस के शेयरों में सर्वाधिक 3% की उछाल देखी गई, जबकि एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2% तक की तेजी रही। इसके विपरीत, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जो बेंचमार्क इंडेक्स में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा।
बाजार का व्यापक दायरा भी सकारात्मक रहा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में लगभग 0.3% की तेजी आई। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, वहीं रियल्टी और मेटल सेक्टर में भी 1-1% का उछाल देखने को मिला। एनएसई पर कुल 1,818 शेयरों में तेजी रही, जबकि 586 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार की इस तेजी के पीछे एक बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में कमी है। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच कतर की राजधानी दोहा में वार्ता चल रही है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और ईरान के फ्रीज फंड को जारी करने पर चर्चा हो रही है। इस घटनाक्रम से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमतों में 1.06% की गिरावट आई है, जिससे यह 70.81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपये) का जीवाश्म ईंधन आयात किया। कच्चे तेल की खरीद में 10% की बढ़ोतरी और रिफाइनरियों के आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को बिकवाली का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। सेंसेक्स 537.56 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.45 के स्तर पर पहुंच गया।
अक्टूबर 2026 के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी। खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के महंगे होने से खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हुई, जो RBI के टॉलरेंस बैंड से अधिक है। जानिए इसका अर्थव्यवस्था और रेपो रेट पर असर।
भारतीय जीवन बीमा निगम, कोफोर्ज, अडानी ग्रीन एनर्जी और मीशो को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। नवंबर-2026 के इंडेक्स रिव्यू के तहत हुए इस बदलाव के बाद वैश्विक इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 12.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर को पार कर गया। इस तेजी में वित्तीय और मीडिया शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 सूचकांक 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,255 पर पहुंच गया।