ब्रिटेन में काम कर रहे भारतीय युवक माधेश रविचंद्रन ने नस्लीय भेदभाव के मामले में KFC फ्रेंचाइजी के खिलाफ केस जीता। ट्रिब्यूनल ने कंपनी को ₹70 लाख का जुर्माना भरने का आदेश दिया।

सांकेतिक फोटो
लंदन| स्टार समाचार वेब
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में कार्यरत एक भारतीय युवक ने नस्लीय भेदभाव और अन्यायपूर्ण बर्खास्तगी के खिलाफ एक मिसाल कायम की है। तमिलनाडु के रहने वाले माधेश रविचंद्रन ने लंदन स्थित एक 'केएफसी' (KFC) फ्रेंचाइजी आउटलेट के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली है। रोजगार न्यायाधिकरण (Employment Tribunal) ने भारतीय कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंपनी को 66,800 पाउंड (लगभग 70 लाख रुपये) का भारी मुआवजा देने का आदेश दिया है।
माधेश रविचंद्रन ने दक्षिण-पूर्वी लंदन के वेस्ट विकहम स्थित केएफसी आउटलेट में जनवरी 2023 में काम शुरू किया था। माधेश का आरोप था कि उनके श्रीलंकाई तमिल मूल के मैनेजर ने उनके साथ लगातार नस्लीय दुर्व्यवहार किया। मैनेजर ने न केवल उन्हें 'गुलाम' कहकर संबोधित किया, बल्कि पूरे भारतीय समुदाय को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की कि "भारतीय धोखेबाज होते हैं।" न्यायाधिकरण ने पाया कि श्रीलंकाई तमिल कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाती थी और माधेश की जायज छुट्टियों को केवल उनकी राष्ट्रीयता के कारण ठुकरा दिया जाता था।
रोजगार न्यायाधिकरण के न्यायाधीश पॉल एबॉट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रविचंद्रन के साथ हुआ व्यवहार सीधे तौर पर नस्लीय भेदभाव की श्रेणी में आता है। जज ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मैनेजर द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द न केवल अपमानजनक थे, बल्कि वे माधेश की गरिमा को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से कहे गए थे। कोर्ट ने माना कि कंपनी ने उन्हें बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया, जो ब्रिटिश रोजगार कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।
जुलाई 2023 में विवाद तब बढ़ा जब मैनेजर ने माधेश पर उनकी क्षमता से अधिक घंटों तक काम करने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर जब माधेश ने इस्तीफे का नोटिस दिया, तो मैनेजर ने फोन पर उन्हें धमकाया और गालियां दीं। ट्रिब्यूनल ने यह भी पाया कि कंपनी ने रविचंद्रन को अनिवार्य एक हफ्ते का नोटिस पीरियड या उसके बदले की तनख्वाह भी नहीं दी थी।
यह फैसला विदेशों में काम कर रहे उन हजारों भारतीयों के लिए एक उम्मीद की किरण है जो कार्यस्थल पर भेदभाव और शोषण का सामना करते हैं। कोर्ट के इस आदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कर्मचारी के साथ उसकी नस्ल या मूल स्थान के आधार पर दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह