Indore Crime Branch ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी (Wellness Center Franchise) के नाम पर ₹1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली-नोएडा से दो डायरेक्टर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी
इंदौर मेें बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया
नईदिल्ली से गिरफ्तार किए गए ठगी के आरोपी
इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए 'डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के दो शातिर डायरेक्टरों को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का नेटवर्क चला रहा था। मामले में दो डॉक्टरों की तलाश अभी भी जारी है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 मई को पीड़िता रितु मेहता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, नई दिल्ली की कंपनी 'डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड' के संचालकों ने उन्हें वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया और ₹1.20 करोड़ ठग लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक स्पेशल टीम गठित की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली रवाना किया।
क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर घेराबंदी की और कंपनी के दो मुख्य डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया।
देबदुलाल बनर्जी (48 वर्ष): निवासी सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-74, नोएडा।
राहुल सावेल (39 वर्ष): निवासी नवादा, उत्तम नगर, नई दिल्ली।
पुलिस के मुताबिक, इस जालसाजी में शामिल दो डॉक्टरों की तलाश अभी भी जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों डायरेक्टरों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार डॉक्टरों के ठिकानों का पता लगाया जा सके। क्राइम ब्रांच मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
सतना में परिवार संग घूमने गए सराफा कारोबारी के सूने घर से चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की।
सतना में सीएमएचओ कार्यालय के स्थानांतरण आदेश पर विवाद गहराया। शिकायत में अस्तित्वहीन उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना, कार्यभार ग्रहण और वेतन भुगतान के आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी।
सतना में गंदे और बदबूदार पेयजल की लगातार शिकायतों पर महापौर ने समीक्षा बैठक कर जिम्मेदारों को चेतावनी दी। शुद्ध जलापूर्ति जल्द सुनिश्चित नहीं होने पर परिषद बुलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में जुलाई 2026 के पोषण राशन वितरण में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और नमक का 82 प्रतिशत से अधिक आवंटन उठ नहीं सका, जबकि चार नगर परिषदों में उठाव पूरी तरह शून्य रहा।
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।