इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से MD ड्रग्स तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाइक के टूल बॉक्स से 1.70 लाख की ड्रग्स जब्त। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में एमडी (MD) ड्रग्स छिपाकर राजस्थान से इंदौर लाए थे। पुलिस ने इनके पास से 1.70 लाख रुपये मूल्य की ड्रग्स और अन्य सामग्री समेत कुल 2.10 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध तस्कर शहर में नशीली सामग्री खपाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम ने टीसीएस चौराहा, नंदबाग मेन रोड पर घेराबंदी की। जांच के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोका गया, जो पूछताछ में घबराने लगे। जब टीम ने बाइक की गहन तलाशी ली, तो टूल बॉक्स से एक पारदर्शी प्लास्टिक बैग में 17 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीवान सिंह (पिता रतन सिंह, निवासी झालावाड़, राजस्थान) और लक्ष्मण सिंह (पिता बुद्ध सिंह, निवासी भवानीमंडी, झालावाड़, राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ये आरोपी राजस्थान से बड़ी मात्रा में ड्रग्स लाकर इंदौर के अलग-अलग इलाकों में तस्करी करने की योजना बना रहे थे। फिलहाल, क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे इंदौर में किसे ड्रग्स की सप्लाई देने वाले थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत को उज्जैन से अयोध्या तक की अपनी पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों और 'चंदा चोरों' के खिलाफ उनकी इस यात्रा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
विदिशा के गोविंद सिंह आत्महत्या मामले में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की अग्रिम जमानत याचिका जबलपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने खारिज की। जानें पूरा मामला और अब क्या हैं उनके विकल्प
इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से MD ड्रग्स तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाइक के टूल बॉक्स से 1.70 लाख की ड्रग्स जब्त। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
उच्च शिक्षा मंत्री के रीवा दौरे के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा विलंब, प्रशासनिक अव्यवस्था, नियुक्तियों और अन्य मामलों से जुड़े आरोप फिर चर्चा में हैं। छात्र सुधारात्मक कदमों और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं।
रीवा के कुठुलिया स्थित प्रदेश के एकमात्र फल अनुसंधान केंद्र को आईसीएआर से पुनः अनुमोदन मिल गया है। इससे आम और अमरूद अनुसंधान, संरक्षण तथा किसानों और वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिली है।
सिंगरौली के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग पर भारी कोल वाहनों की आवाजाही से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि ग्रामीण तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।
सरभंगा जंगल में करंट लगने से बाघ की कथित मौत के दो महीने पुराने मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग ने अवशेष बरामद कर वैज्ञानिक जांच शुरू की, जबकि आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच तेज कर दी है।
जीआरपी ने ऑपरेशन हमदर्द के तहत रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षावृत्ति करने वाले और संदिग्ध लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना शुरू किया है, जिससे सुरक्षा बढ़ाने और जरूरतमंदों को पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
एफसीआई में चावल जमा कराने के दौरान स्टैकिंग शुल्क के नाम पर मिलरों से वसूली, दोहरे भुगतान और ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों ने पारदर्शिता तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह