इंदौर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई से जुड़े मामले में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

इंदौर: ड्रग्स केस
इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर पुलिस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी को एक ड्रग सप्लाई मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस द्वारा पकड़े गए एक ड्रग सप्लायर की निशानदेही पर की गई है, जिसने पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।

इस गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी ने हाल ही में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन खरीद घोटाले को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने और सरकार की बौखलाहट का नतीजा करार दिया है। वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की राजनीतिक परंपराएं भविष्य में गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकती हैं।
यह पहली बार नहीं है जब नाना पटवारी कानूनी पचड़ों में फंसे हैं। उन पर हत्या के प्रयास सहित कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, साल 2025 में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में उनके खिलाफ जमीन हथियाने की कोशिश, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। फिलहाल, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने कानूनी सलाहकारों के साथ मामले की गंभीरता को देखते हुए चर्चा शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
रीवा में जनवरी से जुलाई के बीच 250 से अधिक साइबर ठगी के मामले पुलिस तक पहुंचे। जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपए ठगे। वर्क फ्रॉम होम, फर्जी क्रेडिट मैसेज और एपीके फाइल प्रमुख माध्यम बने।
सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।
पन्ना के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में औषधीय महत्व वाला केवकंद पौधा मिला है। विशेषज्ञ ने इसकी पहचान की। प्राकृतिक जंगलों में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वनौषधीय संपदा को दर्शाती है।
सतना में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो युवकों से 39 और सप्लायर से 22 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।
जसो थाना पुलिस ने अर्जुनखोह जंगल में युवक की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदनामी और कथित अवैध संबंधों के विवाद में हत्या सामने आई।
चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाबूपुर में जलभराव की समस्या दूर की गई। प्रशासन ने पुल-रपटों से दूरी, जलभराव में सेल्फी रोकने और सुरक्षित रहने की अपील की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह