दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन। वायरल वीडियो में रिश्वत के आरोप के बाद देवास की आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित। CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी।

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या मामले में मध्य प्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान लेने के बाद, देवास की जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर रहेगा।
यह कार्रवाई दिनेश मकवाना की आत्महत्या के 27 दिन बाद, एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने देवास की आबकारी अधिकारी पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया था।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर, देवास की जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। सीएम ने इस प्रकरण को 'अत्यंत गंभीर श्रेणी का' बताया है।
दिनेश मकवाना ने 8 नवंबर को आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था, जो 27 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
दिनेश मकवाना के परिजनों ने पुलिस को उनका मोबाइल सौंपा है, जिसमें अधिकारी द्वारा पैसों की मांग किए जाने के आरोप दर्ज हैं। दूसरी ओर, आबकारी अधिकारी ने भी एक वीडियो पुलिस को सौंपकर परिजनों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
कनाड़िया थाना पुलिस दोनों पक्षों के वीडियो फुटेज, मोबाइल डेटा और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपों की सत्यता सामने आ सके।
देवास में शराब दुकान संचालित करने वाले ठेकेदार दिनेश मकवाना ने 8 नवंबर को इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। 29 नवंबर को, उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच में मोबाइल डेटा शामिल करने की मांग की थी, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ और मामला तूल पकड़ गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।