मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंदौर से उज्जैन जा रही 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की एक चलती लग्जरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। इंदौर और सांवेर के बीच हुए इस हादसे के दौरान बस में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने के बाद चिंगारी से आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
जैसे ही बस में धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हुईं, यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, घटना के बाद यात्रियों का सामान और बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन तब तक बस जल चुकी थी। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सोनू डाबर ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी और नगर निगम की अनुमति के बिना निजी अस्पतालों के पंजीयन पर हाईकोर्ट सख्त। लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, सरकार से मांगी गई ताजा स्टेटस रिपोर्ट।
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जहां रूप सिंह बघेल बीपीएल राशन कार्ड के एवज में 3500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर नोटों की माला पहनकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।
भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खां और उनके वारिसों की संपत्तियों की पहचान तेज। भोपाल में 5000 करोड़ की जमीन और 95 करोड़ की 'रियाज मंजिल' पर कार्रवाई शुरू, 12 जिलों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सिवनी शहर से तीन किमी दूर छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस 6 आज तड़के सड़क में गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बड़ी खुशखबरी! मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह