कटनी-मानिकपुर सेक्शन में ट्रेन पथराव की घटना। इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच का कांच टूटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कटनी से मानिकपुर सेक्शन में आए दिन पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसी ही एक घटना शनिवार को सोशल मीडिया में सामने आई। जिसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस में पथराव की बात कही जा रही थी। हालांकि मैहर रेल सुरक्षा बल द्वारा इस संबंध में रेलवे के पास कोई जानकारी न होने की बात कही जा रही है। हालांकि आरपीएफ अपने स्तर से इस मामले की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से रीवा के बीच चलने वाली डाउन गाड़ी संख्या 22189 इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात पथराव होने की गंभीर घटना सोशल मीडिया में सामने आई है। यह वारदात मैहर स्टेशन से पहले भदनपुर क्षेत्र के पास हुई, जहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव के कारण एसी कोच की एक खिड़की का कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के समय संबंधित सीट पर यात्री मौजूद थे, जो सौभाग्य से बाल-बाल बच गए। हालांकि अचानक हुए हमले से कोच में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।
महिला ने बनाया वीडियो
घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन की गति कुछ देर के लिए धीमी की गई, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना का वीडियो ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया, जो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में महिला ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए रेलवे प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।