रीवा के नेहरू नगर और फुलहा गांव में चोरी की बड़ी घटनाएं। अज्ञात चोरों ने नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये चुरा लिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
समान थाना क्षेत्र के नेहरु नगर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने किरायेदार और मकान मालिक के घर से नकदी समेत लाखों रुपये का आभूषण पार कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की शाम होने पर पीड़ितों ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को जांच में लिया है।
पीड़िता आकांक्षा द्विवेदी ने समान थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह नेहरू नगर में किराए से रहती है। 12 जनवरी को परिवार के साथ गांव गई थी और 16 जनवरी को जब वापस लौटी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाशों ने आॅलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत 70 हजार रुपये कैश पर कर दिया है। इसके बाद बदमाशों ने मकान मालिक के घर को भी निशाना बनाया। जहां आॅलमारी का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के, चांदी की प्लेट और अन्य कीमती सामान चुरा ले गये। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अपने परिजनों और मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। समान थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
फुलहा गांव में 10 लाख से अधिक की चोरी
लौर थाना अंतर्गत ग्राम फुलहा में अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अलमारी पेटी तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फुलहा निवासी सुखचेन प्रसाद तिवारी के मकान में 15 जनवरी की रात तकरीबन 2 बजे अज्ञात चोर घर में सेंधमारी कर भीतर घुसे। अलमारी और पेटी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेबरात सहित 80 हजार रुपए नगद पार कर दिए। चोर घर से पेटी खेत में उठा ले गए थे। जहां उसे तोड़कर जेवरात निकाल लिए और पेटी छोड़कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उनके घर के सभी दरवाजे सहित बड़े भाई के घर के भी दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह हुई। जिसके बाद लौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।